लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव: 6 दिसंबर को कांग्रेस ने बुलाई सभी प्रत्याशियों की बैठक, भीतरघाती नामों का लगाएगी पता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 4, 2018 04:35 IST

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर 6 दिसंबर को राजधानी में कांग्रेस के सभी 229 प्रत्याशी और उनके साथ उनके चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले दो सदस्यों को भी बुलाया गया है।

Open in App

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा राजधानी भोपाल में 6 दिसंबर को बुलाई जा रही कांग्रेस के प्रत्याशियों की बैठक चर्चा का विषय बन गई है। बैठक में कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों से भीतरघातियों के नामों की जानकारी तो ली जाएगी, साथ ही जीत-हार को लेकर क्या स्थिति और आकलन है उसका फीडबेक लिया जाएगा। वहीं भाजपा ने इस बैठक को लेकर कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है, इसीलिए वह बैठक कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर 6 दिसंबर को राजधानी में कांग्रेस के सभी 229 प्रत्याशी और उनके साथ उनके चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले दो सदस्यों को भी बुलाया गया है। बैठक को लेकर कांग्रेस ने तैयारियों भी शुरु हो गई है। बैठक में कांग्रेस के प्रत्याशियों से चुनाव जीतने की संभावना के साथ ही चुनाव प्रचार के दौरान उन्हे कहां और किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा इसकी जानकारी ली जाएगी।

इसके अलावा संगठन में नियुक्त किए गए नए पदाधिकारियों के कामों की समीक्षा भी इस बैठक में की जाएगी। बताया जा रहा है कि बैठक के हर विधानसभा क्षेत्र के ऐसे नेताओं की सूची तैयारी कराई जाएगी जिन्होंने इस चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी का निर्वाहन नहीं किया है। वे निष्क्रिय रहे या फिर भीतरघात करते रहे। प्रत्याशियों ने ऐसे भीतरघातियों की सूची भी मांगी जाएगी। बैठक के दौरान जिलों के पदाधिकारियों के कामों की समीक्षा होगी। बताया जाता है चुनाव के दौरान जिन्हें पद दिए गए, उन्होंने किस तरह से अपने काम का निर्वहन किया और किस तरह की मेहनत की।

कांग्रेस की इस बैठक की जानकारी लगने के बाद कांग्रेस में जिन लोगों को पद मिले थे, वे अब सक्रिय होकर प्रत्याशियों के साथ लगातार बैठक कर अपने कामों की जानकारी भी दे रहे हैं। प्रयास यह किया जा रहा है कि उनके कामों की प्रत्याशी प्रशंसा करे, ताकि संगठन में वे अपनी स्थिति को मजबूत साबित कर सकें।

सूत्रों के अनुसार बैठक के बाद कांग्रेस द्वारा भीतरघातियों और निष्क्रिय सदस्यों पर कार्यवाही भी की जा सकती है। इसके साथ ही चुनाव के दौरान जिन्हें पद दिए गए, उसकी समीक्षा कर यह तय किया जाएगा कि जिनकी रिपोर्ट कमजोर रही है, उनके पास पद निरंतर बना रहे या फिर उन्हें पद से हटाया जाए। सूत्रों क माने तो कांग्रेस यह पूरी कवायद लोकसभा चुनाव को देखते हुए कर रही है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावविधानसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए