लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनावः अपने बेटों को टिकट दिलाने के लिए छटपटाते रहे कांग्रेस-बीजेपी के दिग्गज, आलाकमान ने नहीं दी तवज्जो

By मुकेश मिश्रा | Updated: November 8, 2018 15:26 IST

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता के रूप में जाने जाने वालेपूर्व मंत्री महेश जोशी भी अपने पुत्र पिंटू जोशी को टिकट नहीं दिला पाए।

Open in App

इन्दौरः 08 नवम्बर:कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता अपने अपने पुत्रों को विधानसभा का टिकट नहीं दिला पाए। जबकि संगठन से लेकर सरकार तक में इन नेताओं की तुती बोलती थी। दोनों तीन नम्बर विधानसभा से टिकट चाह रहे थें।

इन्दौर से आठ बार की सांसद सुमित्रा महाजन आज लोकसभा स्पीकर है। अटल सरकार में वे दूरसंचार और पेट्रोलियम विभाग की मंत्री रही वरिष्ठ नेता है। लेकिन वे इस बार भी पिछली बार की तरह अपने पुत्र मन्दार महाजन को टिकट नहीं दिला पायी।

जबकि कुछ दिनों पहले ही संघ और संगठन में उनकी बात को तवज्जों नहीं दिए जाने की शिकायत की थी। जिसके बाद केन्द्रीय नेतृत्व ने ताबड़-तोड़ अपने दूतों को महाजन से मिलने इन्दौर भेजा था।

वही प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता के रूप में जाने जाने वालेपूर्व मंत्री महेश जोशी भी अपने पुत्र पिंटू जोशी को टिकट नहीं दिला पाए। इस टिकट की वजह से उनके कुनबे में ही रार छिड़ गयी थी। तीन बार से विधायक भतीजा अश्विनी जोशी उन्हीं की टिकट में चुनाव लड़ते रहें।

जब पुत्र को टिकट देने की बात आयी तो भतीजे ने अपनी दावेदारी छोड़ने से मना कर दिया। आखिरी दम तक किला लड़ाने के बाद भी महेश जोशी को न-उम्मीदी ही मिली। जब प्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार थी तब जोशी का रुतबा दिग्विजय सिंह से कम नहीं था। उस वक्त उनका कहा सत्ता और शासन में पत्थर की लकीर मानी जाती थी। आज दोनों ही नेता अपने पुत्रों को तीन नम्बर विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं दिला पाये।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल