लाइव न्यूज़ :

CM शिवराज ने बुधनी से नामांकन भर कार्यकर्ताओं से कहा-मैंने यह सीट आपके हवाले की, आपको जिताना है

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 6, 2018 05:25 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि  मैं मध्यप्रदेश की जनता का आह्वान करता हूं कि जिन्होंने मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद रखा था उन्हें पहुंचानिए। मध्यप्रदेश को अंधकार में पहुंचाने, शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने का काम, गरीबों और किसानों का शोषण करने का काम कांग्रेस ने किया।

Open in App

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बुधनी में मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर नामांकन भरा। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह भी उपस्थित थे। सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अब चुनाव तक नहीं आएंगे, यह सीट अब आपके हवाले, आपको ही मुझे जिताना है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार सुबह सलकनपुर पहुंचे, यहां उन्होंने देवी पूजन किया। इसके बाद बुधनी में मां नर्मदा की पूजा अर्चना की और फिर अपना नामांकन फार्म भरा। नामांकन फार्म भरने के बाद उन्होंने कहा कि मैं अब यहां से जा रहा हूं। अब यह सीट आपके हवाले हैं, आपकों मुझे जिताना है। 

उन्होंने कहा कि मेरे सभी वरिष्ठों और आप सभी का  आशीर्वाद व स्नेह सदैव मेरे साथ रहा है। कोई विशेष कार्यक्रम ना होने के बाद भी आप सभी यहां मुझे आशीर्वाद देने उपस्थित हुए इसके लिए आपका आभारी हूं। आज बुधनी की पवित्र धारा पर नर्मदा मैया की कृपा से मैं चुनाव अभियान का शंखनाद कर रहा हूं। केवल बुधनी ही नहीं पूरा प्रदेश ही जीतना है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि  मैं मध्यप्रदेश की जनता का आह्वान करता हूं कि जिन्होंने मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद रखा था उन्हें पहुंचानिए। मध्यप्रदेश को अंधकार में पहुंचाने, शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने का काम, गरीबों और किसानों का शोषण करने का काम कांग्रेस ने किया। समृद्धि का मतलब मेरे भांजे-भांजियाँ पैसों के अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे, बहनों का सशक्तिकरण होगा उनकी आँखों में आँसू नहीं रहेंगे, मध्यप्रदेश में गरीबी नहीं रहने दी जाएगी, कोई मजदूर मजबूर नहीं रहेगा। व्यापार और उद्योग आगे बढ़ेंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं