लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव: प्रचार के लिए BJP में मोदी-योगी और कांग्रेस में राहुल-सिंधिया की उठी मांग

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: November 20, 2018 18:28 IST

सपा और बसपा में अपने-अपने मुखियाओं अखिलेश यादव और मायावती की मांग है। भारती जनता पार्टी ने अब तक चुनाव आयोग को 42 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है।

Open in App

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में हफ्ते भर का समय बचा है। इसी के साथ ही, चुनाव प्रचार अभियान अंतिम और गतिमान दौर में पहुंंच गया। भाजपा प्रत्याशियों के द्बारा अपने पक्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सभाओं की ज्यादा मांग की जा रही है, तो कांग्रेस में पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी प्रसिद्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार में मंत्री नवज्योत सिंंह सिद्दू के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभााओं की मांग ज्यादा की जा रही है।

सपा और बसपा में अपने-अपने मुखियाओं अखिलेश यादव और मायावती की मांग है। भारती जनता पार्टी ने अब तक चुनाव आयोग को 42 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है। इन प्रचारकों में नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, नितिन गडकरी, रामलाल, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्य नाथ, विजय रूपानी, देवेन्द्र फडनवीस, उमा भारती, धमेन्द्र प्रधान, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकबी, पुरूषोत्तम रूपाला, विनय सहस्त्र बुंद्धे, नरेन्द्र सिंह तोमर, थावर चंद गेहलोत, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी, राकेश सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रभात झा, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, वीरेन्द्र कुमार, विक्रम वर्मा, बाबूलाल गौर, सत्यनारायण जटिया, नंदकुमार सिंह चौहान, सुहास भगत, अतुल राय, यशोधरा राजे सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा, माया सिंह, रामकृष्ण कुसमरिया, बंसीलाल गुर्जन, बी।डी।शर्मा, पीयूष गोयल एवं रविशंकर प्रसाद शारीक हैं।

इनमें से एक स्टार प्रचारक रामकृष्ण कुसमरिया को भाजपा ने दमोह जिले की दमोह और पथरिया से बागी होकर चुनाव लड़ने के कारण पार्टी से बाहर का रास्ता दिया है। कहने को तो भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची काफी लंबी है पर प्रत्याशियों और उनके प्रबंधकों के द्बारा अपने-अपने क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सभाएं मांगी जा रही है।

भाजपा में इसके बाद राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की मांग है। वैसे पार्टी ने उनकी जाति के लोधी बहुल इलाकों में उनको लगा रखा है। इसको लेकर अपना टिकट कटने से बौखलाई राज्य की पूर्व मंत्री कुसुम महदेले ने ट्विटर पर तंज कसा कि क्या उमा भारती अब सिर्फ लोधी समुदाय को साधने वाली नेता बची हैं। इसके बावजूद भी राज्य में उनका क्रेज बरकरार है।

इसके साथ ही प्रत्याशियों की तरफ से फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी और टीवी कलाकार से राजनेता बनी स्मृति इरानी की मांग भी खूब की जा रही है। भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल कहते हैं कि आने वाले दिनों में भाजपा-भाजपा के सभी स्टार प्रचारक मैदान में होंगे। प्रधानमंत्री ज्यादातर लोगों की आमसभाआें का पहला दौर हो चुका है। अब फिर एक दौर शुरू होंने वाला है।

भाजपा की ही तरह कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची लंबी है। कांग्रेस की सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, अशोक गहलोत, दीपक बाबरिया, कमलनाथ, अहमद पटेल, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अमरिंदर सिंह, कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद, राजबब्बर, आनंद शर्मा, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, सुशील कुमार शिंदे, रणदीप सुरजेवाला, अशोक चव्हाण, अजय सिंह, सुरेश पचौरी, विवेक तनखा, कांतिलाल भूरिया, राजमणि पटेल, सत्यव्रत चतुर्वेदी, अजहरउद्दीन, कुमारी शैलजा, नवजोत सिंह सिद्धु, अरूण यादव, रागिनी नायक, शोभा ओझा, मुकेश मनानी, नगमा फिल्म स्टार, नसीमुद्दीन सिद्दिी की, रामेश्वर नीखरा, प्रमोद कृष्णन एवं प्रकाश जैन शामिल हैं।

कांग्रेस में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जैसे बडेÞ चेहरों के नाम हैं पर मैदान में प्रत्याशियों के तरह से राहुल गांधी क्रिकेटर नवज्योत सिंह सिद्दू और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मांग सबसे ज्यादा है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुवेर्दी ने लोकमत समाचार से कहाकि हमारे स्टार प्रचारक पूरी ताकत से मैदान में प्रचार कर रहे हैं। रजनीति और मांग के अनुसार स्टार प्रचारकों की सभाएं ले रहे हैं। बसपा और सपा जैसे तीसरे दल अपने मुखियाओं क्रमश: मायावती और अखिलेश यादव के भरोसे है। दोनों की ही सभाएं प्रारंभ भी हो गई हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तो आज भोपाल में पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी कर सपा के अभियान को गति भी दे दी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं