लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश चुनावः बीजेपी की इन 5 महिलाओं से निपटने को कांग्रेस के पास हथ‌ियार नहीं, पस्त ना कर दे ये कमी

By संतोष ठाकुर | Updated: November 25, 2018 08:05 IST

Open in App

मध्यप्रदेश में लोगों का विश्वास हासिल करने के लिए प्रयासरत कांग्रेस के सामने बूथ मैनेजमेंट की सबसे बड़ी चुनौती है. भाजपा हर बूथ पर 10 से 20 लोगों को तैनात कर रही है. यही नहीं, पहली बार भाजपा महिला मोर्चा को भी हर बूथ पर कम से कम 5 महिलाओं को तैनात करने का दायित्व सौंपा गया है.

दूसरी ओर कांग्रेस की समस्या यह है कि 15 साल सत्ता से बाहर रहने की वजह से उसका जमीन पर वह संगठन तंत्र नहीं है, जिसके सहारे वह हर बूथ पर 24 से 30 समर्पित कार्यकर्ताओं को तैनात करे. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का मानना है कि राज्य में बूथ मैनेजमेंट की समस्या रही है, लेकिन इस बार यह दिक्कत नहीं है.

इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा, ''यह पहली बार है जब हमारा संगठन एकजुट होकर काम कर रहा है. राज्य के तीन बड़े नेता कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह पहली बार मिलकर कार्य कर रहे हैं. वे एक-दूसरे को धराशाही करने की जगह कांग्रेस को सत्ता में लाने का प्रयास कर रहे हैं.''

उन्होंने कहा कि इन तीनों नेताओं के कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए काम कर रहे हैं. यह संभव है कि वे अपने नेता के लिए ही कार्य कर रहे हों, लेकिन उनका प्रयास है कि उनके नेता के इलाके में कांग्रेस की जीत हो. इसका कांग्रेस को लाभ होगा और बूथ पर कार्यकर्ताओं की कमी नहीं होगी.

भाजपा के कई बूथ प्रबंधक होंगे कांग्रेस के साथ

कांग्रेस के एक अन्य नेता ने कहा कि पार्टी की सत्ता में वापसी का संकेत मिलते ही भाजपा के कई बूथ प्रबंधक कांग्रेस के साथ आने को तैयार हैं. उन्होंने कहा, ''चुनाव तक भाजपा के कई बूथ प्रबंधक हमारे साथ होंगे. हमारे पुराने कार्यकर्ता जो घरों में बैठे थे, उन्होंने भी बूथ पर काम शुरू कर दिया है.''

हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि महिला कार्यकर्ताओं की कुछ कमी होगी. साथ ही जोड़ा कि महिलाएं शिवराज सिंह चौहान सरकार से दुखी हैं और वे कांग्रेस को वोट देंगी. उन्होंने दावा किया कि हर बूथ पर भाजपा से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता दिखेंगे और कांग्रेस की सरकार बनेगी.

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए