लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनावः वारासिवनी में बागी हुए जायसवाल, शिवराज के साले संजय सिंह की बढ़ी मुश्किल

By राजेंद्र पाराशर | Updated: November 10, 2018 07:24 IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मशानी के कांग्रेस में आने और वारासिवनी से प्रत्याशी बनाए जाने से कांग्रेस के लिए इस विधानसभा क्षेत्र में परेशानी बढ़ गई है।

Open in App

बारासिवनी से कांग्रेस प्रत्याशी संजय सिंह मसानी की मुश्किलें बढ़ गई है। यहां पर  बागी हुए टिकट के दावेदार और पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल ने निर्दलीय रुप से नामांकन भर दिया है। उनके से साथ कांग्रेस कार्यकर्ता और विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी भी हैं। प्रदीप का कहना है कि चिन्ह बदल सकता है, पार्टी तो वहीं (कांग्रेस) ही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मशानी के कांग्रेस में आने और वारासिवनी से प्रत्याशी बनाए जाने से कांग्रेस के लिए इस विधानसभा क्षेत्र में परेशानी बढ़ गई है। कमलनाथ समर्थक पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल ने यहां पर बागी होकर अपना नामांकन भर दिया है। प्रदीप के बागी होने के साथ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। प्रदीप ने लोकमत समाचार से चर्चा करते हुए बताया कि मेरे साथ आज पूरी कांग्रेस हैं, मैं मैदान में उतारा हूं। इस बार चुनाव में मेरा चिन्ह जरुर बदल जाएगा, मगर मेरी पार्टी मेरे साथ है। उनका कहना था कि पूरे वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के कहने पर ही वे चुनाव मैदान में उतरे हैं। 

प्रदीप ने बताया कि जिस दिन संजय सिंह की कांग्रेस में आमद हुई थी, वे उसी दिन दिल्ली जाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात करके आए थे। उन्होंने आश्वस्त किया था कि वारासिवनी से बाहरी को प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा, इसके बाद भी संजय सिंह को वारासिवनी कांग्रेस पर थोपा गया। हम इसका विरोध करेंगे। 

जायसवाल ने कहा कि यहां पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत का प्रश्न है, हम लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, फिर हमारे क्षेत्र में बाहरी प्रत्याशी क्यों ?

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल