लाइव न्यूज़ :

बोले CM शिवराज, जनता का प्यार मुझे मिलता है तो कांग्रेस का गुस्सा आता है

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 10, 2018 05:37 IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये बात शुक्रवार को राजगढ़ में राजगढ़ जिले के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन भराने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने आज भोपाल, राजगढ़  के अलावा विदिशा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के एक साथ नामांकन भरवाए।

Open in App

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मैं 13 साल से मुख्यमंत्री हूं, और जनता का प्यार मुझे मिलता है तो कांग्रेस को गुस्सा आता है। उन्होंने कहा कि हम मध्यप्रदेश की कश्ती को बंटाधार के तूफान से बड़ी मुश्किल से निकाल कर लाए हैं। इसे सहेज कर रखना है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये बात शुक्रवार को राजगढ़ में राजगढ़ जिले के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन भराने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने आज भोपाल, राजगढ़  के अलावा विदिशा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के एक साथ नामांकन भरवाए। वे पहले भोपाल में जिला कार्यालय पहुंचे, इसके बाद राजगढ़ और बाद में विदिशा पहुंचे। 

उन्होंने कहा कि कहा कि जब मैं मध्यप्रदेश के गरीबों को एक रुपए प्रति किलो में अनाज उपलब्ध कराता हूं, कहता हूं कि कोई भी मध्यप्रदेश में झोपड़ियों में नहीं रहेगा सबका आपका पक्का मकान होगा, तो कोंग्रेसियों को गुस्सा आता है। जब किसानों को उनके पसीने की पूरी कीमत दिलवाता हूं, प्रदेश में सड़कों का जाल बिछवाता हूं, गरीबों को सस्ती बिजली उपलब्ध करवा कर उनके बड़े-बड़े बिजली के बिल भरवाता हूं तो कांग्रेस  को गुस्सा आता है। 

उन्होंने कहा कि एक किसान का बेटा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर 13 साल से बैठा है, 15 साल से कांग्रेस सत्ता से बाहर है, जनता का प्यार मुझे मिलता है इसीलिए कांग्रेस को गुस्सा आता है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसानों को उनके पसीने की पूरी कीमत दिलवाता हूं। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछवाता हूं। गरीबों को सस्ती बिजली उपलब्ध करवा कर उनके बड़े-बड़े बिजली के बिल भरवाता हूं तो कांग्रेस को गुस्सा आता है। हमने मध्यप्रदेश की कश्ती को बंटाढार के तूफान से बड़ी मुश्किल से निकाल कर लाए हैं। इसे सहेज कर रखना है। मध्यप्रदेश को बर्बाद करने वालों को, इसे बीमारू बनाने वालों को नकारिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि  मैं आह्वान करता हूं कि आप ये 19 दिन हमारे लिए लगा दीजिए हम आपको 5 साल तक विकास करने वाली सरकार दे देंगे। कांग्रेस जिन्होंने राजगढ़ में एक इंच सिंचाई नहीं कारवाई, लेकिन मैंने बांध बनवाकर और विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से किसानों के लिए भरपूर पानी की व्यवस्था कर दी तो उन्हें गुस्सा आता है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावशिवराज सिंह चौहानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह