लाइव न्यूज़ :

MP: 'कांग्रेस अल्पसंख्यकों को डराकर करना चाहती है राज, इस बार BJP जीतेगी 200 सीटें' 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 23, 2018 18:33 IST

राष्ट्रीय प्रवक्ता हुसैन ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब वे 14 साल पहले ताजपुर आए थे उस समय सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है, इस बात का पता ही नहीं चलता था लेकिन आज जब वे ताजपुर आए हैं तो यहां की सड़क देखकर उन्हें शिवराज सरकार के वादा पूरा करने की नीति प्रभावित कर रही है। 

Open in App

कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यकों को डराकर राज करना चाहती है लेकिन अल्पसंख्यकों ने मोदी और शिवराज का राज देख लिया है। अब अल्पसंख्यक कांग्रेस के झांसे में आने वाले नहीं है। कांग्रेस की घट्टिया विधानसभा से करारी शिकस्त होना तय हो गया है।

यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने ताजपुर में भाजपा प्रत्याशी अजित बौरासी के समर्थन में आयोजित आम सभा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यक मतदाताओं को बरगलाने की कोशिश कर रही है लेकिन 3 बार से कांग्रेस के मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए हैं। इस बार भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने कार्यकाल का चौका लगाने वाले हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिंदू और मुस्लिम को बांटने का काम किया है ताजपुर में अल्पसंख्यकों की भीड़ स्पष्ट रूप से यह संकेत दे रही है अबकी बार भारतीय जनता पार्टी 200 पार हो जाएगी। हुसैन ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम जनों को कभी भी लाभ नहीं पहुंचाया है, केवल उनके नाम पर सियासत की है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता हुसैन ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब वे 14 साल पहले ताजपुर आए थे उस समय सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है, इस बात का पता ही नहीं चलता था लेकिन आज जब वे ताजपुर आए हैं तो यहां की सड़क देखकर उन्हें शिवराज सरकार के वादा पूरा करने की नीति प्रभावित कर रही है। 

हुसैन ने यह भी कहा कि उज्जैन जिले की घट्टिया विधानसभा में अजीत बोरासी भारी बहुमत से विजय होने वाले हैं और जब वे चुनाव जीत जाएंगे तो शहनाज हुसैन स्वयं जीत का जश्न मनाने के लिए एक बार फिर ताजपुर आएंगे। 

यह भी कहा शाहनवाज हुसैन ने

- देश के बंटवारे में कांग्रेस का ही हाथ है। अगर कांग्रेस के नेता थोड़ा सब्र कर लेते तो शायद देश का विभाजन नहीं होता।

- कांग्रेस अल्पसंख्यकों को गिद्ध की नजर से देखती है जबकि भाजपा सरकार में अल्पसंख्यकों को खूब सम्मान मिला है।

- कांग्रेस के लिए मुस्लिम केवल एक वोट बैंक है जबकि भाजपा की नजर में वे सम्मानीय नागरिक और मतदाता है।

- भाजपा के राज में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया गया है।

- कांग्रेस के शासन में जितने दंगे हुए वह रिकॉर्ड के पन्नों पर दर्ज है।

- मध्यप्रदेश में अल्पसंख्यकों को विकास के मुद्दे पर वोट करना होंगे।

- शिवराज सिंह चौहान आने वाले 5 सालों में और भी कई कल्याणकारी योजना लाने वाले हैं।

- शिवराज और मोदी सरकार गरीबों की सरकार है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह