लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव: बीजेपी ने जारी की 32 प्रत्याशियों की तीसरी सूची, राज्यमंत्री सहित 10 विधायकों के टिकट कटे

By भाषा | Updated: November 8, 2018 18:47 IST

मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव 2018: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महू सीट के विधायक कैलाश विजयवर्गीय का टिकट भी काट दिया गया है। हालांकि, उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय को महत्वपूर्ण इन्दौर-3 सीट से टिकट देकर इसकी भरपाई की गई है।

Open in App

मध्य प्रदेश विधानसभा के 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को पांच महिलाओं सहित 32 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की। इस सूची में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को महत्वपूर्ण इन्दौर-3 विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है, जबकि एक राज्यमंत्री सहित 10 वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं और एक विधायक की सीट बदली है।वहीं, कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भाजपा में आए पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के बेटे अजीत बोरासी को भी घट्टिया सीट से टिकट मिला है। इसी के साथ अपनी तीनों सूचियों में भाजपा ने अब तक प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 224 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

पार्टी ने अपनी तीसरी सूची में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू एवं भोपाल की पूर्व महापौर कृष्णा गौर को भोपाल की गोविन्दपुरा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। दस बार लगातार विधायक रहे बाबूलाल गौर इस सीट पर वर्तमान में विधायक हैं और वह लगातार आठ बार गोविन्दपुरा सीट से भाजपा के टिकट पर जीते हैं। उनका टिकट काटकर उनकी बहू को दिया गया है।पार्टी ने राज्यमंत्री सूर्य प्रकाश मीना का भी विदिशा जिले की शमशाबाद सीट से टिकट काट दिया है और उनके स्थान पर महिला प्रत्याशी राजश्री सिंह को मैदान में उतारा है।भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महू सीट के विधायक कैलाश विजयवर्गीय का टिकट भी काट दिया गया है। हालांकि, उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय को महत्वपूर्ण इन्दौर-3 सीट से टिकट देकर इसकी भरपाई की गई है। आकाश पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर वर्तमान में भाजपा की तेज तर्रार नेता उषा ठाकुर विधायक हैं। उषा को इन्दौर-3 सीट की बजाय महू से टिकट दिया गया है, जहां से कैलाश विजयवर्गीय वर्तमान में विधायक हैं।पार्टी ने तीसरी सूची में जिन अन्य विधायकों के टिकट काटे हैं, उनमें नरेन्द्र कुशवार (भिण्ड), चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी (मेहगांव), घनश्याम पिरोनियॉ (भांडेर), संजय शर्मा (तेंदूखेड़ा), गोविन्द सिंह पटेल (गाडरवारा), इन्दर सिंह परमार (कालापीपल) एवं शान्तिलाल बिलवाल (झाबुआ) शामिल हैं।तीसरी सूची में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह को भिण्ड सीट से टिकट मिला है, जबकि बड़वानी जिले की राजपुर सीट से अंतर पटेल को टिकट दिया गया है।वहीं, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के बेटे अजीत बोरासी को उज्जैन जिले की घट्टिया सीट से टिकट मिला है। प्रेमचंद गुड्डू एवं उनके बेटे अजीत हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं।इनके अलावा, पार्टी ने तीसरी सूची में 11 वर्तमान विधायकों पर भी दोबारा भरोसा जताया है और उन्हें उन्हीं की वर्तमान सीटों से मैदान में उतारा है। इनमें अनिल जैन (निवाड़ी सीट), लखन पटेल (पथरिया), मोती कश्यप (बडवारा), अरुण भीमावत (शाजापुर), राजेन्द्र वर्मा (सोनकच्छ), मनोज पटेल (देपालपुर), सुदर्शन गुप्ता (इन्दौर-1), रमेश मैन्दोला (इन्दौर-2), मालिनी गौड़ (इन्दौर-4), महेन्द्र हर्डिया (इन्दौर-5) तथा राजेश सोनकर (सांवेर) शामिल हैं।मध्यप्रदेश भाजपा प्रवक्ता सर्वेश तिवारी ने कहा, ‘‘अब प्रदेश में केवल छह सीट ही बची हैं, जिन पर पार्टी प्रत्यार्शियों का ऐलान किया जाना है। इनमें पन्ना, लखनादौन, सिवनी मालवा, भोपाल उत्तर, महिदपुर एवं गरोठ शामिल हैं।’’

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया