लाइव न्यूज़ :

MP चुनाव 2018: बीजेपी ने कैंसिल की प्रत्याशियों की बैठक, अब फोन पर शिवराज लेंगे फीडबैक

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 8, 2018 08:14 IST

भाजपा प्रत्याशियों की बैठक 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास पर होना तय थी, मगर मुख्यमंत्री ने अब इस बैठक को स्थगित कर दिया है। बैठक स्थगित करने के बाद अब पार्टी सभी प्रत्याशियों को दूरभाष पर इसकी सूचना दे दी है।

Open in App

मुख्यमंत्री निवास पर 8 दिसंबर को होने वाली भाजपा के सभी प्रत्याशियों की बैठक को निरस्त कर दिया है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद आडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रत्याशियों से 9 दिसंबर को चर्चा करेंगे।

भाजपा प्रत्याशियों की बैठक 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास पर होना तय थी, मगर मुख्यमंत्री ने अब इस बैठक को स्थगित कर दिया है। बैठक स्थगित करने के बाद अब पार्टी सभी प्रत्याशियों को दूरभाष पर इसकी सूचना दे दी है। भाजपा द्वारा इस बैठक में मतगणना से जुड़ी जानकारी देंने के लिए बुलाई गई थी। बैठक स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने फैसला लिया है कि वे प्रत्याशियों से फोन पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री 9 दिसंबर रविवार को सुबह 11 बजे आडियो कांफे्रंस के जरिए प्रत्याशियों से चर्चा करेंगे। इस दौरान शिवराज प्रत्याशियों को मतगणना मैं एहतियात को लेकर निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही वे प्रत्याशियों से चुनाव को लेकर फीडबैक भी लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी भाजपा प्रत्याशियों से चुनाव को लेकर फीडबैक भी लेंगे।

उल्लेखनीय है कि 6 दिसंबर गुरूवार को कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय में प्रत्याशियों की बैठक बुलाई थी और उन्हें मतगणना के दिन के किस तरह निगरानी रखनी है और कैसे मतगणना करानी है इसकी सीख दी गई थी। इसके बाद भाजपा ने भी फैसला लिया था कि 8 दिसंबर को बैठक कर प्रत्याशियों के साथ मतगणना को लेकर प्लान बनाया जाएगा।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावविधानसभा चुनावशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह