लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव: BJP ने जारी की 17 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानिए चर्चित सीटों पर किसने मारी बाजी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 5, 2018 15:34 IST

इससे पहले भाजपा ने पहली सूची जारी की थी। इसमें कुल 32 विधायकों और 3 मंत्रियों के टिकट काटे थे।

Open in App

मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दिया है। बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करते हुए 17 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने जबलपुर, उत्तर मध्य विधानसभा से राज्य मंत्री शरद जैन को भाजपा प्रत्याशी और हरेंद्रजीत सिंह को पश्चिम विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया  है

इससे पहले भाजपा ने पहली सूची जारी की थी। इसमें कुल 32 विधायकों और 3 मंत्रियों के टिकट काटे हैं। जिन मंत्रियों के टिकट कांटे हैं उनमें नगरीय प्रशासन मंत्री मायासिंह और वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शैजवार और हर्ष सिंह शामिल हैं। शैजवार और हर्ष सिंह के बेटों को टिकट दिया गया है। जबकि दो सांसदों मनोहर ऊंटवाल और नागेन्द्र सिंह को टिकट दिया गया है।

मध्य प्रदेश विधासभा का चुनावी समीकरण

मध्य प्रदेश में कुल मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। साल 2013 विधान सभा में बीजेपी के पास 165 सीटें, कांग्रेस के पास 58, बहुजन समाज पार्टी के पास 5 और अन्य के पास 2 सीटें हैं। शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में तीन बार से मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री है। शिवराज सिंह का कार्यकाल जनवरी 2019 में खत्म हो रहा है। 2008 में बीजेपी के पास 143 सीटें, कांग्रेस के पास 71 सीटें, बहुजन समाज पार्टी 7 सीटें हैं। 

उम्मीदवार चुनाव प्रचार में अधिक से अधिक 28 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे। उन्होंने कहा है कि हर बूथ पर सुरक्षाबलों की तैनाती होगी। वोटिंग के लिए आधुनिक ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। पांचों राज्य में 15 दिसंबर से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव निष्पक्ष तरीके से हो इसलिए हर मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं