लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, दूसरी जांच में पाए गए पॉजिटिव

By भाषा | Updated: August 10, 2020 05:13 IST

विश्वास सारंग से पहले मुख्यमंत्री चौहान के अलावा मंत्रिपरिषद के तीन अन्य मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, रामखेलावन पटेल और तुलसीराम सिलावट भी संक्रमित पाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।इसकी जानकारी विश्वास सारंग ने रविवार को खुद ट्वीट कर दी है।

भोपाल। मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने रविवार को खुद ट्वीट कर दी है। सारंग ने ट्वीट किया, ‘‘आज कोविड-19 की दूसरी जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पहली जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन मैं उसी समय से घर पर पृथक-वास में हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप सबसे अनुरोध है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, आप सभी कोविड-19 की जांच करा लें। इसी बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘विश्वास सारंग के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है। ईश्वर आपको शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ करें। मेरी यही प्रार्थना है।’’

चौहान के ट्वीट के बाद सारंग ने ट्वीट किया, ‘‘आपकी शुभकामनाऐं मुझे संबल प्रदान करेंगी। जल्द स्वस्थ होकर आपके नेतृत्व में प्रदेश के विकास में सहभागी बनूंगा। शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत आभार।’’

इससे पहले, मुख्यमंत्री चौहान के अलावा मंत्रिपरिषद के तीन अन्य मंत्री-सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी संक्रमित पाए गए थे। मुख्यमंत्री चौहान सहित उनके मंत्रिपरिषद के पांच सदस्य अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है