लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : सीधी बस हादसे का चालक गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

By भाषा | Updated: February 18, 2021 00:14 IST

Open in App

सीधी (मप्र), 17 फरवरी मध्यप्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना के एक दिन बाद वाहन चालक बलेन्दु विश्वकर्मा को बुधवार सुबह समीपवर्ती सतना जिले से पुलिस ने हिरासत में लिया।

विश्वकर्मा को बाद में रामपुर नैकिन की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

रामपुर नैकिन में थाना प्रभारी अशोक पांडे ने बताया, ‘‘बालेन्द्र विश्वकर्मा को समीपवर्ती सतना जिले के हनुमान नगर, नई बस्ती से बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया। उसे बाद में वहां से लाकर सीधी जिले के रामपुर नैकिन में एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।’’

इससे पहले चालक विश्वकर्मा ने दावा किया था कि हादसे से ठीक पहले उसने बस में एक आवाज सुनी थी और उसके बाद बस अचानक नहर में गिर गई।

विश्वकर्मा ने सीधी में मीडिया से कहा, ‘‘यह बस सीधी से मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे रवाना हुई थी और दुर्घटनास्थल पर करीब साढ़े सात बजे पहुंची। बस के सड़क से फिसलकर नहर में गिरने से ठीक पहले मैंने इस बस में एक आवाज भी सुनी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे नहीं पता कि बस के किस हिस्से से यह आवाज आ रही थी, लेकिन इसके बाद यह नहर में गिर गई।’’

विश्वकर्मा ने बताया कि यह बस 32 सीट की क्षमता की थी और खचाखच भरी हुई थी। हालांकि, उसने कहा कि इसमें कुल कितने यात्री थे, उसको इसकी जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि हादसे के बाद उसे वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया और बाद में कुछ दूरी तक पैदल चलने के बाद वह एक बस से सतना चला गया।

मालूम हो कि मध्यप्रदेश में सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए बस हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई थी। यह बस यात्रियों से खचाखच भरी थी और अपना मार्ग बदलकर जाते समय नहर में गिर गई थी। इस हादसे में चालक सहित छह लोगों को वहां मौजूद 16 से 22 साल के पांच युवकों ने बचा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा