लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: DM ने अधिकारी से कहा-'कैसे भी करके BJP को जिताओ', वॉट्सऐप चैट हुआ वायरल

By भाषा | Updated: January 19, 2019 12:03 IST

यह चैट मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हुए हाल ही में हुए मतदान की मतगणना करने के दौरान की बतायी बताई जा रही हैं, जिसमें डिप्टी कलेक्टर से कलेक्टर साहिबा भाजपा के पक्ष में काम करने के लिए कह रही हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली थी।

Open in App

मध्यप्रदेश में शहडोल की कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव और डिप्टी कलेक्टर पूजा तिवारी के बीच कथित विवादस्पद व्हाट्सअप चैट वायरल हुई है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह चैट मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हुए हाल ही में हुए मतदान की मतगणना करने के दौरान की बतायी बताई जा रही हैं, जिसमें डिप्टी कलेक्टर से कलेक्टर साहिबा भाजपा के पक्ष में काम करने के लिए कह रही हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली थी।

कांग्रेस ने इस चैट के वायरल हो जाने के बाद शहडोल जिले की जैतपुर विधानसभा सीट पर फिर से चुनाव कराने की मांग की है।

वहीं, इस चैट के वायरल होने के बाद डिप्टी कलेक्टर पूजा तिवारी ने इसे किसी की शरारत बताते हुए कोतवाली थाने में शिकायत की है,जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शहडोल जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया ने बताया, ‘‘पूजा की शिकायत पर बुधवार को आईटी एक्ट के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।’’ वायरल हुई अनुभा और पूजा के बीच विवादस्पद वॉट्सऐप चैट की स्क्रीन शॉट्स में कलेक्टर द्वारा जैतपुर में भाजपा को जिताने के लिए मदद करने की बात कही गई है। यह चैट पिछले साल 11 दिसंबर को हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन परिणाम घोषित करने से ठीक पहले की हैं और जिस वक्त यह चैट की गई, उस वक्त भाजपा प्रत्याशी जैतपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी से पीछे चल रही थी।

कलेक्टर की इस चैट में कहा गया है कि यदि पूजा भाजपा की मदद करती है तो उसे भाजपा की सरकार फिर से आने पर सब डिविजनल मजिस्ट्रेट बना दिया जाएगा।

शहडोल जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक रामपाल सिंह ने शुक्रवार को बताया, ‘‘हम चुनाव आयोग को लिख रहे हैं कि कलेक्टर को हटाया जाये और जैतपुर में दोबारा चुनाव कराया जाये।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि जैतपुर में फिर से चुनाव हो।’’ शहडोल कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव से इस बारे में प्रतिक्रिया जानने के लिए बार-बार फोन करने पर भी संपर्क नहीं हो पाया।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है