लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः डीजीपी का विवादित बयान, कहा- लड़कियों के अपहरण के लिए उनकी आजादी जिम्मेदार!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 7, 2019 18:49 IST

मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक वी.के. सिंंह ने देश में लड़कियों के अपहरण के लिए उनकी आजादी को जिम्मेदार बताया है. डीजीपी के इस बयान का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, इसके बाद लोगों ने डीजीपी की आलोचना करनी भी शुरु कर दी है.

Open in App
ठळक मुद्दे मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक वी.के. सिंंह ने देश में लड़कियों के अपहरण के लिए उनकी आजादी को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि आज समाज में लड़कियों की स्वतंत्रता ही चिंता का कारण है.  

भोपाल, 7 जुलाईः मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक वी.के. सिंंह ने देश में लड़कियों के अपहरण के लिए उनकी आजादी को जिम्मेदार बताया है. डीजीपी के इस बयान का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, इसके बाद लोगों ने डीजीपी की आलोचना करनी भी शुरु कर दी है.

सिंह ने शनिवार को ग्वालियर में महिला संबंधी अपराधों पर अभियान की शुरुआत करते हुए यह बात कही थी. सिंह ने कहा कि देशभर में लड़कियों के हो रहे अपहरण के पीछे उनकी आजादी मुख्य कारण हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं के लिए खुद लड़कियां जिम्मेदार हैं, क्योंकि अब वे पहले से ज्यादा स्वतंत्र हैं. सिंह ने कहा कि अक्सर यह देखा जाता है कि प्यार के चक्कर में पड़कर लड़कियां चली जाती है, फिर उनके घर वाले अपहरण की शिकायत दर्ज कराने आ जाते हैं.

उन्होंने कहा कि एक नया ट्रेंड आईपीसी 369 के रुप में दिखा है. उन्होंने कहा कि आज समाज में लड़कियों की स्वतंत्रता ही चिंता का कारण है.  सिंह के इस बयान का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उनकी खासा आलोचना भी हुई, यहां तक की लोगों ने उन्हें अपना नजरिया बदलने की बात तक कह दी.

नहीं होना चाहिए ऐसे अपराध

पुलिस महानिदेशक के इस बयान को लेकर जब आलोचना तेज हुई तो राज्य के गृह मंत्री बाला बच्चन ने मीडिया से कहा कि लड़कियों पर होने वाले अपराधों पर लगाम लगनी चाहिए. बल्कि इस तरह के अपराध तो होने ही नहीं चाहिए. गृह मंत्री ने कहा कि हाल ही में कानून व्यवस्था को लेकर हुई बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि अगर इस तरह के अपराध होते हैं तो उस थाना क्षेत्र के छोटे पुलिसकर्मी से लेकर बड़े अधिकारी तक जिम्मेदार होंगे. गृह मंत्री ने कहा कि हम प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है