लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: दिग्विजय सिंह की ‘नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा’ खत्म, विधानसभा चुनाव में बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण

By भाषा | Updated: April 9, 2018 14:33 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की ‘नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा’ पदयात्रा के दौरान मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 110 सीटों का दौरा किया।

Open in App

भोपाल/नरसिंहपुर, 9 अप्रैल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ‘नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा’ सोमवार 192वें दिन पूरी होने के बाद मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट में समाप्त हो गयी।

वर्ष 1993 से वर्ष 2003 तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय (70) ने अपनी पत्नी अमृता राय (46) के साथ इसी बरमान घाट से पिछले साल 30 सितंबर को नर्मदा पूजन के बाद यह नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा शुरू की थी।

दिग्विजय, अमृता एवं पूर्व सांसदगण रामेश्वर नीखरा एवं नारायाण सिंह अमलाबे सहित उनके कई समर्थक नर्मदा नदी के दोनों किनारे करीब 3,300 किलोमीटर की इस पदयात्रा करने के बाद आज सुबह बरमान घाट पर पहुंचे। घाट पर पहुंचने के बाद दिग्विजय एवं उनकी पत्नी ने यात्रा पूरी होने से जुड़े कई धार्मिक कर्मकांड किये।

इस दौरान इस धार्मिक यात्रा को पूरी करने के लिए दिग्विजय को शुभकामनाएं देने के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्रीगण कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव एवं अन्य पार्टी नेताओं के अलावा बड़ी तादात में लोग वहां पहुंचे।

कांग्रेस का दावा है कि अपनी पदयात्रा के दौरान दिग्विजय ने प्रदेश भाजपानीत सरकार के सवा चौदह साल के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार से संबंधित सबूत बड़ी तादात में इकट्ठा किये हैं और अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद वह निश्चित तौर पर मध्यप्रदेश में चल रहे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की पोल खोलेंगे।

अपनी इस पदयात्रा के दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 110 सीटों का दौरा किया। इसका फायदा कांग्रेस को इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में मिल सकता है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है