लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : कोविड-19 के बावजूद महाकाल मंदिर में उमड़ी भीड़, मची भगदड़

By भाषा | Updated: July 26, 2021 22:57 IST

Open in App

उज्जैन (मप्र), 26 जुलाई मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ होने से गेट नम्बर चार पर लगे अवरोधक को प्रतीक्षा में लगे दर्शनर्थियों ने धकेल कर गिरा दिया। इससे मंदिर में जाने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

कोविड-19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष और जिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे महाकाल मंदिर के गेट नम्बर चार पर हुई।

उन्होंने बताया कि महाकाल भगवान के दर्शन के लिए अत्यधिक भीड़ उमड़ पड़ी थी। अनियंत्रित भीड़ ने वहां लगे अवरोधक को धक्का मार कर गिरा दिया, जिसके कारण भगदड़ मच गई और लोग मंदिर में घुसने लगे।

सिंह ने कहा, ‘‘हालांकि, इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं लगी या जनहानि नहीं हुई। जल्द ही सुरक्षाकर्मियों ने इस पर काबू पा लिया।’’ उन्होंने कहा कि आज के दिन मंदिर में दर्शन के लिए 5,000 लोगों को पूर्व अनुमति दी गई थी। लेकिन सावन का पहला सोमवार होने के कारण देश भर से लगभग 50-60 हजार की संख्या में श्रद्धालु आ गए, जिनके लिए दर्शन की व्यवस्था शुरू की गई थी।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 175 किलोमीटर की दूरी पर उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर, भगवान शिव के देश में मौजूद 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया