मध्यप्रदेश: आचार्य राजेन्द्र दास जी का उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया आत्मीय स्वागत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2026 19:56 IST2026-02-11T19:56:28+5:302026-02-11T19:56:28+5:30

राजेन्द्र दास जी महाराज तदुपरांत उप मुख्यमंत्री जी के अमहिया स्थित निवास पहुंचे जहाँ उप मुख्यमंत्री ने सपत्नीक आचार्य श्री का चरण पखारकर आशिर्वाद किया तथा महाराज जी को श्रीफल व गौमाता की मूर्ति भेंट की।

Madhya Pradesh: Deputy Chief Minister Shukla gave a warm welcome to Acharya Rajendra Das Ji | मध्यप्रदेश: आचार्य राजेन्द्र दास जी का उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया आत्मीय स्वागत

मध्यप्रदेश: आचार्य राजेन्द्र दास जी का उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया आत्मीय स्वागत

भोपाल: मलूक पीठाधीश्वर आचार्य श्री राजेन्द्र दास जी महाराज का रीवा एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आचार्य श्री का स्वागत वंदन कर आत्मीय अभिनंदन किया। श्री राजेन्द्र दास जी महाराज तदुपरांत उप मुख्यमंत्री जी के अमहिया स्थित निवास पहुंचे जहाँ उप मुख्यमंत्री ने सपत्नीक आचार्य श्री का चरण पखारकर आशिर्वाद किया तथा महाराज जी को श्रीफल व गौमाता की मूर्ति भेंट की।

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में श्री राजेन्द्र दास जी करेंगे गौ कथा एवं गौ आधारित खेती पर कथा

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार रीवा में 12 फरवरी से 14 फरवरी तक श्री जगदगुरू द्वाराचार्य अग्रपीठाधीश्वर एवं श्रीमलूक पीठाधीश्वर श्री राजेन्द्र दास जी महाराज अपनी अमृतवाणी से गौकथा एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर कथा करेंगे। यह आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इस दिव्य आयोजन के माध्यम से गौसंरक्षण, गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं सनातन मूल्यों को नई दिशा और सशक्त प्रोत्साहन मिलेगा। गौ अभ्यारण्य परिसर में आयोजित होने वाली कथा अप्रतिम व भव्य होगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गौ भक्त एवं गौ कथा वाचक श्री राजेन्द्र दास जी की कथा का श्रवण करने का सभी से आह्वान किया है।

Web Title: Madhya Pradesh: Deputy Chief Minister Shukla gave a warm welcome to Acharya Rajendra Das Ji

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे