लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः राजधानी भोपाल में डेंगू का फैला आतंक, महिला अधिकारी की हुई मौत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 22, 2019 05:19 IST

Madhya Pradesh: राजधानी भोपाल के अलावा पूरे प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है. अब तक प्रदेश में 7 सौ से ज्यादा डेंगू के मरीजों की मौत होने की बात सामने आई है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डेंगू का आतंक बढ़ता जा रहा है. डेंगू की चपेट में आई एक महिला अधिकारी की सोमवार को मौत हो गई. राजधानी में आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) में इंसपेक्टर पद पर पदस्थ सीमा पटेल की डेंगू से संदिग्ध मौत हो गई है. 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डेंगू का आतंक बढ़ता जा रहा है. डेंगू की चपेट में आई एक महिला अधिकारी की सोमवार को मौत हो गई. राजधानी में आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) में इंसपेक्टर पद पर पदस्थ सीमा पटेल की डेंगू से संदिग्ध मौत हो गई है. 

उनका चार दिन से एक निजी अस्पताल में डेंगू का इलाज चल रहा था. महिला इंस्पेक्टर की सोमवार को सुबह मौत हो गई. हालांकि डेंगू से मौत की पुष्टि तब मानी जाएगी, जब मरीज की रिपोर्ट एलाइजा पाजिटिव आएगी. 

ये जांच सरकारी अस्पतालों में ही होती है, इसलिए मरीज को डेंगू था या नहीं, इसके लिए एलाइजा रिपोर्ट का इंतजार है. राजधानी में इन दिनों डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है. 

राजधानी भोपाल के अलावा पूरे प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है. अब तक प्रदेश में 7 सौ से ज्यादा डेंगू के मरीजों की मौत होने की बात सामने आई है. बीते तीन माहों में तो इसके 50 मरीज प्रतिदिन मिल रहे हैं.  

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीते दिनों चलाए गए अभियान के दौरान राजधानी के साकेत नगर, बरखेड़ा पठानी, बागसेवनिया, सेमरा, अशोका गार्डन, नेहरू नगर, कोटरा, सर्वधर्म सी सेक्टर, दामखेड़ा, सलैया क्षेत्र में डेंगू का लार्वा मिला था. 

स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी के करीब 14 हजार 684 घरों में लार्वा होने की बात भी कही थी. राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में अब तक 45 सौ से ज्यादा डेंगू के संदिग्ध मरीज मिले हैं.

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया