लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : कोरोना से हुई मां की मौत के गम में बेटी ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: April 22, 2021 17:28 IST

Open in App

रायसेन (मप्र), 22 अप्रैल मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक महिला ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अपनी मां की मौत से दुखी होकर कथित रूप से चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

यह घटना रायसेन जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर औद्योगिक नगर मंडीदीप में बुधवार रात करीब आठ बजे के आसपास हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि मंडीदीप के हिमांशु विंग्स बिल्डिंग की चौथी मंजिल में रहने वाले रंजीत राय की पत्नी का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दो दिन पहले निधन हो गया था, जिससे उनके साथ में रहने वाली उनकी 32 वर्षीय पुत्री रितिका राय सदमे में थी।

उन्होंने कहा, ‘‘बुधवार की रात करीब 8 बजे वह अचानक मां के पास जाने का कहते हुए अपने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदने के लिए लटक गई, जिसे उसके पिता रंजीत राय सहित आसपास के रहवासियों ने बचाने के लिए उसका हाथ पकड़कर ऊपर खींचने के प्रयास किए लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसी जद्दोजहद में रितिका ने उन्हें जोर का झटका देकर अपना हाथ छुड़ा लिया, जिसके कारण वह ऊपर से 50 फुट नीचे आकर गिरी।’’

मीणा ने बताया कि उसको गंभीर अवस्था में तत्काल शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां गंभीर चोट आने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मंडीदीप पुलिस थाना प्रभारी कुँवर सिंह मुकाती ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है।

पीड़िता के पिता रंजीत राय ने बताया , ‘‘वह अपनी मां के मरने के बाद से सदमे में थी। दो दिन से कुछ खा-पी नहीं रही थी। मां की मौत होने से वह बहुत ज्यादा परेशान थी, जिससे उसने यह कदम उठाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट