लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः बच्चों के विवाद में दलित युवक को आग लगायी, चार आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 19, 2020 00:27 IST

इस घटना पर विपक्षी दल भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर वोटबैंक के चलते तृष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटना पुलिस की लापरवाही के कारण हुई क्योंकि पीड़ित युवक की बार-बार की गई शिकायतों को पुलिस ने नजरअंदाज किया।

Open in App

पुलिस ने बच्चों के बीच हुए विवाद के कारण 24 वर्षीय दलित युवक को आग लगाकर गंभीर रुप से जख्मी करने आरोप में चार लोगों के गिरफ्तार किया है। 70 फीसदी झुलसे पीड़ित युवक को इलाज के लिए शुक्रवार को भोपाल के सरकारी हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। इस घटना पर विपक्षी दल भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर वोटबैंक के चलते तृष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटना पुलिस की लापरवाही के कारण हुई क्योंकि पीड़ित युवक की बार-बार की गई शिकायतों को पुलिस ने नजरअंदाज किया।

शहर के मोतीनगर पुलिस थाने की प्रभारी निरीक्षक संगीता सिंह ने शनिवार को बताया कि धर्मश्री कॉलोनी में रहने वाले धनप्रसाद अहिरवार (24) पर कॉलोनी में ही रहने वाले छुट्टु, अज्जू पठान, कल्लू और इरफान ने 14 जनवरी को केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी थी। चारों आरोपी 22 से 30 वर्ष की आयु के बीच के हैं। उन्होंने बताया कि 70 फीसद जली हुई हालत में पीड़ित युवक को उपचार के लिए सागर के बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि बाद में युवक की हालत बिगड़ने पर उसे भोपाल रेफर किया गया। सिंह ने बताया कि आरोपियों से पीड़ित युवक का बच्चों को लेकर विवाद हुआ था और इसके बाद आरोपी लगातार मामले में राजीनामा करने के लिये धनप्रसाद पर दबाव बना रहे थे। इसी सिलसिले में 14 जनवरी की रात को चारों आरोपियों ने धनप्रसाद और उसके परिजनों के साथ पहले मारपीट की और बाद में धनप्रसाद को घेरकर उसको आग लगा दी। उन्होंने बताया कि पुलिस चारों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 452, 307, 34 और एसटी- एससी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

इस बीच, विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव पीड़ित से मिलने हमीदिया अस्पताल पहुंचे और आरोप लगाया कि राज्य में दलितों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। इस मामले में भोपाल में शनिवार शाम को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि धनप्रसाद को 15-20 लोगों ने जलाया था। उन्होंने कहा कि हालांकि अब तक केवल चार लोगों की गिरफ्तारी करके अन्य लोगों की गिरफ्तारी में जानबूझकर विलंब होने से कांग्रेस की तृष्टीकरण की नीति का पता चलता है।

उन्होंने कहा कि धनप्रसाद बार बार पुलिस को अपनी जान को खतरा होने का निवेदन करते रहे लेकिन पुलिस की अकर्मण्यता और असंवेदनशीलता के चलते इस मामले में पहले कोई कार्रवाई नहीं हुई और आज पीड़ित दलित जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहा है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने भाजपा पर हर मुद्दे में सांप्रदायिक राजनीति देखने का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा को हर मुद्दे में सांप्रदायिक राजनीति को देखने की अपनी धारणा को बदलने की जरूरत है। यह एक आपराधिक मामला है और पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद