लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: आग से झुलसे दलित युवक की दिल्ली के अस्पताल में मौत, विपक्ष ने कमलनाथ सरकार को घेरा

By भाषा | Updated: January 23, 2020 16:37 IST

अहिरवार की मौत की पुष्टि करते हुए सागर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सांघी ने बताया कि एफआईआर में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआग से झुलसे दलित युवक की दिल्ली के अस्पताल में मौत प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

मध्य प्रदेश के सागर जिले में पिछले सप्ताह कुछ लोगों द्वारा आग लगाने से गंभीर रूप से घायल हुए 24 वर्षीय दलित युवक की गुरुवार सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। घटना को लेकर प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

इस घटना के बाद भाजपा ने आरोप लगाया था कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की नीति के चलते इस मामले में दलित युवक की फरियाद पर समय पर कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले धनप्रसाद अहिरवार (24) को उसके पड़ोसियों छुट्टू, अज्जू पठान, कल्लू और इरफान ने 14 जनवरी को केरोसिन डाल कर आग लगा दी थी। आरोपी बच्चों के विवाद में धनप्रसाद द्वारा की गई शिकायत के मामले में उस पर राजीनामा करने का दबाव डाल रहे थे।

धनप्रसाद ने घटना के पहले पुलिस को कई बार आरोपियों से जान का खतरा होने की शिकायत की थी। लेकिन पुलिस द्वारा उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपियों द्वारा आग लगाने से 70 प्रतिशत जली हालत में अहिरवार को सागर में प्रारंभिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। इसके बाद उसे इलाज के लिये एयर एम्बुलेंस द्वारा दिल्ली ले जाया गया जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

अहिरवार की मौत की पुष्टि करते हुए सागर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सांघी ने बताया कि एफआईआर में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अहिरवार की मौत पर दुख: व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘सागर निवासी युवक धनप्रसाद अहिरवार की दिल्ली में इलाज के दौरान मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ सरकार खड़ी है। परिवार की हर संभव मदद के निर्देश।’’

वहीं दूसरी ओर विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने अहिरवार की मौत के लिये प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। भार्गव ने कहा, ‘‘मैं भोपाल में पीड़ित और परिवार से मिला। वह मदद मांगने के लिए पुलिस के पास गए थे। यदि पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो पीड़ित की जान बचाई जा सकती थी। एक गरीब दलित परिवार ने प्रशासन और सरकार की उदासीनता के कारण अपने बेटे को खो दिया।

इस घटना के बाद प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा था कि अहिरवार तीन बार पुलिस के पास गये थे कि उनकी जान को खतरा था लेकिन उन्हें पुलिस की कोई मदद नहीं मिली। सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नेतृत्व वाली सरकार की वोट बैंक की राजनीति और तुष्टिकरण की नीति के कारण अहिरवार की आशंकाओं पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

दूसरी ओर कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने कहा, ‘‘पुलिस ने समय पर कार्रवाई की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीड़ित को बेहतर इलाज के लिये दिल्ली भेजा गया। अब, भाजपा झूठ बोलकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है।’’ 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह