लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : दलित किशोरी ने छेड़छाड़ से तंग आकर की आत्महत्या

By भाषा | Updated: July 27, 2021 21:25 IST

Open in App

टीकमगढ़ (मप्र), 27 जुलाई मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के एक गांव में 16 वर्षीय एक दलित किशोरी ने कथित रूप से गांव के कुछ लड़कों की छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार शाम को टीकमगढ़ से करीब 45 किलोमीटर दूर टानगा गांव में हुई।

जतारा पुलिस थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी ने मंगलवार को बताया कि 16 वर्षीय किशोरी ने सोमवार शाम को कथित तौर पर सल्फास खा लिया, जिससे हालत बिगड़ने पर उसे यहां जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि इस बालिका ने वहां उपचार शुरू होने के पहले ही दम तोड़ दिया।

त्रिवेदी ने बताया कि मृतक बालिका के भाई के अनुसार उसकी बहन पर गांव के दो-तीन लड़के हमेशा अश्लील टिप्पणी करते थे और अन्य तरह से तंग करते थे जिसके वजह से उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया था।

उन्होंने कहा कि पिछले छह-सात दिनों की छेड़छाड़ से वह बेहद परेशान थी और अपनी परेशानी के बारे में उसने अपने परिजनों को अवगत करा दिया था। इसके बावजूद उसके परिजन द्वारा मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

त्रिवेदी ने कहा कि इस मामले में फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और उन कथित मनचलों की पहचान की जा रही है जिनसे तंग आकर किशोरी को अपनी जान गवांनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए