लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : कोरोना भगाने के लिए मंदिर में किये गये कार्यक्रम में जुटी भीड़, चार लोगों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 3, 2021 16:25 IST

Open in App

राजगढ़ (मध्य प्रदेश), तीन जून जिले के चाटूखेड़ा गांव स्थित एक मंदिर में कथित रूप से कोरोना वायरस को भगाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी तादात में भीड़ जुटी। इस सिलसिले में जिला प्रशासन ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने को लेकर मामला दर्ज किया है।

उक्त घटना मंगलवार को खुजनेर थाने के चाटूखेड़ा गांव स्थित माताजी व हनुमानजी के मंदिर में हुई। कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मंदिर प्रबंधन का एक व्यक्ति कह रहा है कि कोरोना भगाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और पंडी बादाम बाई पर परी (देवी) आ गई है और उसका दावा है कि उसके द्वारा दिए गये जल ग्रहण करने पर कोराना नहीं आएगा।

इस वीडियो में सैकड़ों लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है और वे सभी इस जल को ग्रहण कर रहे हैं। इन लोगों में से अधिकतर ने मास्क नहीं पहना हुआ है और दो गज की दूरी भी नहीं बनाई है।

खुजनेर थाना प्रभारी उमेश यादव ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘इस मामले में पंडी बादाम बाई एवं उसके सहयोगियों वीरम सिंह, रमेश दांगी एवं मांगी लाल के खिलाफ बुधवार शाम को कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के मामले में भादंवि की धारा 188, 269, 270 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 205 की धारा 51 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि संक्रमण के मद्देनजर जिला कलेक्टर के आदेश के अनुसार पूर्वानुमति के बगैर किसी भी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। धार्मिक कार्यक्रम में चार से अधिक व्यक्तियों के जमा होने पर प्रतिबंध है, लेकिन डी बादाम बाई एवं उसके सहयोगियों ने गांव के लोगों को इकट्ठा कर माताजी पूजन का कार्यक्रम आयोजित कियौ

यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में आयोजकों ने कलेक्टर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया और गांव में करीब 150 लोगों को इकट्ठा कर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है।

खुजनेर के नायब तहसीलदार शंभू सिंह मीणा ने बताया, ‘‘मैं स्वयं प्रशासनिक अमले एवं पुलिस के साथ चाटूखेड़ा गांव में मौके पर पहुंचा था। वहां भारी संख्या में भीड़ एकत्रित थी। हमने लोगों को समझाया, तब जाकर भीड़ वहां से हटी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू