लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: कोरोना भगाने के लिए मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में जुटी भीड़, चार लोगों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 3, 2021 18:13 IST

Open in App

राजगढ़ (मध्य प्रदेश), तीन जून जिले के चाटूखेड़ा गांव स्थित एक मंदिर में कथित रूप से कोरोना वायरस को भगाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी तादाद में भीड़ जुटी। इस सिलसिले में जिला प्रशासन ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने को लेकर मामला दर्ज किया है।

उक्त घटना मंगलवार को खुजनेर थाने के चाटूखेड़ा गांव स्थित माताजी व हनुमानजी के मंदिर में हुई। कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मंदिर प्रबंधन का एक व्यक्ति कह रहा है कि कोरोना भगाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और पंडी बादाम बाई पर परी (देवी) आ गई है और उसका दावा है कि उसके द्वारा दिए गये जल ग्रहण करने पर कोराना नहीं आएगा।

इस वीडियो में सैकड़ों लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है और वे सभी इस जल को ग्रहण कर रहे हैं। इन लोगों में से अधिकतर ने मास्क नहीं पहना हुआ है और दो गज की दूरी भी नहीं बनाई है।

खुजनेर थाना प्रभारी उमेश यादव ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘इस मामले में पंडी बादाम बाई एवं उसके सहयोगियों वीरम सिंह, रमेश दांगी एवं मांगी लाल के खिलाफ बुधवार शाम को कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के मामले में भादंवि की धारा 188, 269, 270 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 205 की धारा 51 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि संक्रमण के मद्देनजर जिला कलेक्टर के आदेश के अनुसार पूर्वानुमति के बगैर किसी भी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। धार्मिक कार्यक्रम में चार से अधिक व्यक्तियों के जमा होने पर प्रतिबंध है, लेकिन डी बादाम बाई एवं उसके सहयोगियों ने गांव के लोगों को इकट्ठा कर माताजी पूजन का कार्यक्रम आयोजित कियौ

यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में आयोजकों ने कलेक्टर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया और गांव में करीब 150 लोगों को इकट्ठा कर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है।

खुजनेर के नायब तहसीलदार शंभू सिंह मीणा ने बताया, ‘‘मैं स्वयं प्रशासनिक अमले एवं पुलिस के साथ चाटूखेड़ा गांव में मौके पर पहुंचा था। वहां भारी संख्या में भीड़ एकत्रित थी। हमने लोगों को समझाया, तब जाकर भीड़ वहां से हटी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos