लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश ने तीन करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार किया

By भाषा | Updated: July 29, 2021 15:37 IST

Open in App

भोपाल 29 जुलाई मध्यप्रदेश में कोविड-19 के खिलाफ अब तक तीन करोड़ से अधिक टीके की खुराक लोगों को दी जा चुकी है। प्रदेश में टीकाकरण के लिए कुल पात्र लोगों के आबादी 5.40 करोड़ है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रदेश में जल्द ही सौ प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान के तहत अब तक मध्यप्रदेश के नागरिकों को कोविड-19 की 3,00,98,663 खुराकें दी जा चुकी है। इनमें से 2,51,95,270 लोगों को टीके की पहली खुराक तथा 49,03,393 लोगों को टीके की दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश में 5.40 करोड़ लोग कोविड-19 के खिलाफ टीका लगाए जाने के पात्र हैं।

मध्यप्रदेश के जनसंपर्क विभाग ने दावा किया कि बुधवार को प्रदेश में एक दिन में 10,34,384 टीके लगाकर एक रिकॉर्ड बनाया गया है, जो देश में सबसे अधिक है।

चौहान ने बुधवार को कहा, ‘‘लोगों की जागरूकता और कोरोना वायरस को हराने की इच्छा से राज्य जल्द ही शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लेगा।’’ उन्होंने देश में एक दिन में सबसे अधिक टीकाकरण का रिकार्ड बनाने के लिए प्रदेश के लोगों को धन्यवाद दिया।

अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश में अब तक किए गए कुल टीकाकरण में से इन्दौर जिला 30,18,551 टीकाकरण के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद प्रदेश की राजधानी भोपाल - 18,86,239 और जबलपुर 13,98,640 हैं।

इन्दौर के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने बताया कि जिले में 60 साल से ज्यादा उम्र वाले 3,01,343 लोगों को महामारी का टीका लगाने का लक्ष्य तय करते हुए अप्रैल की शुरुआत में इनके टीकाकरण के अभियान का आगाज किया था। अब तक हम इस आयु वर्ग के 3,10,611 लोगों को टीके की पहली खुराक दे चुके हैं।

उन्होंने कहा, "जिले के ज्यादातर वरिष्ठ नागरिकों को टीके का पहला रक्षा कवच मिल गया है। हम इस उपलब्धि से बेहद उत्साहित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल