लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : दमोह विधानसभा उपचुनाव की मतगणना रविवार को होगी

By भाषा | Updated: May 1, 2021 20:28 IST

Open in App

दमोह (मप्र), एक मई मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट के लिए 17 अप्रैल को हुए उपचुनाव की मतगणना कल रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

दमोह जिले के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी ने शनिवार को बताया, ‘‘दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना का कार्य यहां शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में रविवार की सुबह आठ बजे से किया जाएगा। इस संबंध में सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।’’

उन्होंने कहा कि मतगणना कोविड-19 संबंधी चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही की जाएगी और चार कमरों में 14 टेबलों के माध्यम से मतगणना का कार्य संपन्न कराया जाएगा।

राठी ने बताया कि मतगणना कार्य में लगे हुए सभी अधिकारियों,कर्मचारियों एवं सभी राजनीतिक दल के प्रत्याशियों और निर्दलीय प्रत्याशियों के अभिकर्त्ता के कोविड-19 की भी जांच भी शनिवार को करा दी गई है।

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम दोपहर बाद मिलने की संभावना है।

राठी ने बताया कि चुनाव आयोग और उच्च न्यायालय की दिशा-निर्देश के अनुसार चुनाव परिणाम के उपरांत किसी भी विजयी प्रत्याशी द्वारा विजय जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा।

दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को 59.9 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर दो महिलाओं सहित कुल 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से मुख्य मुकाबला भाजपा के राहुल सिंह लोधी एवं कांग्रेस के अजय टंडन के बीच माना जा रहा है।

लोधी वर्ष 2018 में हुए चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गये थे, लेकिन पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने विधायक पद इस्तीफा दे दिया था और बाद में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। इससे यह सीट खाली हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह