लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः भोपाल में शनिवार और रविवार को बंद होंगे बाजार, 350 नए केस

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 12, 2020 20:35 IST

अब राजधानी भोपाल में शनिवार और रविवार को दो दिन बाजार बंद रहेगा. वहीं  शेष पांच दिन पूरा  बाजार खुलेगा. इसके साथ ही मध्यप्रदेश के लिए यह बुरी खबर है कि अब राज्य के सभी 52 जिलों तक कोरोना पहुंच गया है.

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम  मिश्रा ने  संवाददाताओं को बताया  कि इस बारे में अंतिम निर्णय लेने के पूर्व व्यापारिक संघों से बात की जाएगी. इसके बाद ही निर्णय लागू किया जाएगा. आपने कहा कि  भोपाल में कोरोना के मामले बढ़ना चिंता का विषय है. इसलिए यहां पर कुछ सख्ती के साथ बाजारों के  खुलने के दिनों में बदलाव करेंगे. गौरतलब है  कि आनलाक-1 होने के बाद भोपाल में कोरोना के करीब 350 नए से ज्यादा  मामले  सामने आ चुके हैं.

भोपालः राजधानी भोपाल में एक बार फिर दुकानें के खुलने के दिनों में बदलाव किया जा रहा है. अभी तक अलग-अलग दिन अलग-अलग दुकानें खुल रही थीं.

अब राजधानी भोपाल में शनिवार और रविवार को दो दिन बाजार बंद रहेगा. वहीं  शेष पांच दिन पूरा  बाजार खुलेगा. इसके साथ ही मध्यप्रदेश के लिए यह बुरी खबर  है कि अब राज्य के सभी 52 जिलों तक कोरोना पहुंच गया है. अभी तक राज्य का निबाड़ी जिला कोरोना से अछूता था, लेकिन अब  वहां भी  कोरोना के दो मरीज मिले  हैं.

राजधानी भोपाल के मुख्य बाजारों को शनिवार और रविवार को बंद किए जाने के सरकार के निर्णय पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम  मिश्रा ने  संवाददाताओं को बताया  कि इस बारे में अंतिम निर्णय लेने के पूर्व व्यापारिक संघों से बात की जाएगी. इसके बाद ही निर्णय लागू किया जाएगा.

आपने कहा कि  भोपाल में कोरोना के मामले बढ़ना चिंता का विषय है. इसलिए यहां पर कुछ सख्ती के साथ बाजारों के  खुलने के दिनों में बदलाव करेंगे. गौरतलब है  कि आनलाक-1 होने के बाद भोपाल में कोरोना के करीब 350 नए से ज्यादा  मामले  सामने आ चुके हैं. इसके कारण ही सरकार बाजारों के खुलने  को  लेकर नई  व्यवस्था  बना रही है.  अकेला बचा जिला निवाड़ी भी हुआ संक्रमित

इसी बीच राज्य के अकेले कोरोना मुक्त जिले निवाड़ी में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं. दिल्ली से अपने गांव जुगयाई आए दो श्रमिक युवकों   के पाजिटिव मिलने साथ ही निवाड़ी भी कोरोना प्रभावित जिला हो गया है. दोनों युवकों के गांव में आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोरोना कंट्रोल रूप में दी थी.

सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर दिल्ली से आए लोगों को एंबुलेंस से लाकर क्वारेंटाइन सेंटर लडवारी में रख दिया गया था.कल जब दोनों की रिपोर्ट पाजिटिव आई तो उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिला प्रशासन के द्वारा इनके संपर्क में आए लोगों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं