लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: एमपी में 10000 के पार, भोपाल में मिले 47 नए मामले, 16 एक ही परिवार के, कोरोना से 427 लोगों की मौत

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 10, 2020 22:06 IST

भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1927 हो गई. राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कोरोना से  7 लोगों की मृत्यु हुई. इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना से 427 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है.

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश में आज कोरोना से  163 लोग  ठीक हुए. इसके साथ ही  प्रदेश में अब तक  6892 कोरोना से ठीक होकर घर जा चुके हैं. भोपाल में आज कोरोना संक्रमितों  के  जो  नए मामले सामने आए , उनमें काल सेंटर 104 और एम्बुलेंस सेवा 108 के 13 कर्मचारी भी शामिल हैं.

भोपालः मध्य प्रदेश में कोरोना के मरीज़ों की संख्या 10  हज़ार के पार पहुँच गई है. राज्य में आज कोरोना के 200 नए मामले सामने आए. मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या आज बढ़कर 10049 हो गई हैं.

राजधानी भोपाल में आज 47 नए मरीज सामने आए. इसके साथ ही राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1927 हो गई. राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कोरोना से  7 लोगों की मृत्यु हुई. इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना से 427 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है.

प्रदेश में आज कोरोना से  163 लोग  ठीक हुए. इसके साथ ही  प्रदेश में अब तक  6892 कोरोना से ठीक होकर घर जा चुके हैं. भोपाल में आज कोरोना संक्रमितों  के  जो  नए मामले सामने आए , उनमें काल सेंटर 104 और एम्बुलेंस सेवा 108 के 13 कर्मचारी भी शामिल हैं.

इसके बाद  सी 21 में माल में संचालित 108 एम्बुलेंस सेवा के काल सेंटर को पूरी तरह बंद कर दिया गया. राजधानी के पुराने शहर क्षेत्र में स्थित जहांगीराबाद से आज 17 नए कोरोना संक्रमित मिले. इनमें से 16 एक ही परिवार के हैं. भोपाल में आज  कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मृत्यु हुई. इसके साथ ही भोपाल में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 66 हो गई है.

भोपाल में आज  कोरोना संक्रमण से 29 लोग ठीक  हुए.  भोपाल जिले में अब तक कुल 1355  व्यक्ति संक्रमण से मुक्त हो चुके है. इस प्रकार भोपाल का रिकवरी रेट 71 प्रतिशत के आसपास   है. इंदौर में आज 51 नए मरीज मिलने के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3881  हो गई है.

इंदौर में आज 2 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो गई. इसके साथ ही इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 161 हो गई है. इंदौर में आज  25 लोग कोरोना से ठीक हुए. इसके साथ इंदौर में अब तक 2591 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

कोरोना को लेकर आज  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा ली गईबैठक में बताया गया कि प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ होने वाले रोगियों का प्रतिशत बढ़कर 68.6 हो गया है। देश के समस्त राज्यों में राजस्थान में ही मध्यप्रदेश से अधिक 74 प्रतिशत रिकवरी रेट है। देश का औसत रिकवरी रेट 48.7 प्रतिशत है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाभोपालशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया