लाइव न्यूज़ :

Unlock 1.0: सोमवार से खुलेंगे मंदिर, मंदिरों में सेनेटाइज मशीन का पुजारियों ने किया विरोध

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 6, 2020 17:44 IST

मंदिरों और दर्शनार्थियों को  सेनेटाइज करने में अलकोहल के प्रयोग को लेकर  विवाद खड़ा हो गया है. पुजारियों ने इसका विरोध करते हुए शासन के आदेश का पालन न करने की बात कही है. वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह पुजारियों की आपत्ति को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने पर विचार कर रहे हैंं.

Open in App
ठळक मुद्देलाकडाउन के चलते बंद धार्मिक स्थलों को 8 जून से खोलने की अनुमति सरकार ने दी है. तहत कुछ नियम भी तय किए गए है.मंदिर के बाहर सैनेटाइजर मशीन रखने को कहा गया है, ताकि मंदिरों में जाने वाले सैनेटाइज होकर मंदिर में प्रवेश कर सकें.

भोपालः कोरोना  के चलते  बीते ढाई महीने से बंद मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थल  8 जून से खुल जाएंगे. अनलाक-1 के पहले चरण में मध्य प्रदेश  सरकार ने धर्मिक स्थलों को खोलने का निर्णय तो किया है, लेकिन कोरोना के प्रकोप के चलते  से धार्मिक स्थलों लेकर जो गाइडलाइंस जारी की गई हैं.

उनको लेकर मंदिरों और दर्शनार्थियों को  सेनेटाइज करने में अलकोहल के प्रयोग को लेकर  विवाद खड़ा हो गया है. पुजारियों ने इसका विरोध करते हुए शासन के आदेश का पालन न करने की बात कही है. वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह पुजारियों की आपत्ति को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने पर विचार कर रहे हैंं.

लाकडाउन के चलते बंद धार्मिक स्थलों को 8 जून से खोलने की अनुमति सरकार ने दी है. तहत कुछ नियम भी तय किए गए है. इनमें मंदिर के बाहर सैनेटाइजर मशीन रखने को कहा गया है, ताकि मंदिरों में जाने वाले सैनेटाइज होकर मंदिर में प्रवेश कर सकें.

राजधानी के मंदिरों में पूजा करने वाले पुजारियों ने इसका विरोध जताया है. पुजारियों का कहना है कि शासन का कार्य है गाइडलाइन जारी करना लेकिन मैं मंदिरों में सैनिटाइजर मशीन लगाने के विरोध में हूं, क्योंकि इसमें अल्कोहल का प्रयोग होता है.

हिन्दुवादी नेता और पुजारी चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि जब हम शराब पीकर जब मंदिर नहीं जाते तो अल्कोहल से हाथ सैनिटाइज करके कैसे घुस सकते हैं. आप हाथ धोने की मशीन सभी मंदिरों के बाहर लगाइए, वहां पर साबुन रखिए उसको हम स्वीकार करते हैं. वैसे भी मंदिर में तो व्यक्ति घर से नहा कर ही प्रवेश करता है.

गौरतलब है कि  धार्मिक स्थलों में प्रवेश के लिए सरकार ने जो गाइड लाई जारी की है उसके अनुसार धर्मिक स्थल में लोगों को लाइन से प्रवेश दिया जाएगा और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए कतार में कम से कम 6 फीट की दूरी रखना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही गेट पर ही हाथों को हाईजीन करने के लिए सेनिटाइजर, डिस्पेंसर और थर्मल स्क्रीनिंग करना अनिवार्य होगा. लक्षण रहित व्यक्तियों (सर्दी, खाँसी, बुखार आदि न होने पर) को ही परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी.

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनशिवराज सिंह चौहानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह