लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः एंबुलेंस नहीं मिलने का आरोप, स्कूटी से कोरोना संदिग्ध को पहुंचाया अस्पताल, रास्ते में ही तोड़ा दम

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 15, 2020 14:10 IST

Madhya Pradesh: खंडवा जिले के खड़कपुरा इलाके में सामने आई, जहां 65 वर्षीय शेख हामिद को भी एम्बुलेंस देने से मना कर दिया गया। वह पहले से ही शुगर और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में एक स्कूटी से ले जाया गया, लेकिन चिकित्सा सहायता मिलने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।

Open in App

भोपालः कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जहां कोविड-19 के दो संदिग्धों को एंबुलेंस देने से मना कर दिया गया। इसके बाद उन्हें स्कूटी के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दोनों मरीजों ने दम तोड़ दिया। ये दोनों मामले मध्य प्रदेश के हैं।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पहले मामला इंदौर के बडवाली चौकी का है। इस इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। यहां सोमवार को पंडुराव चांदवे (60) को सांस लेने में परेशानी हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मृतक चांदवे के भाई के अनुसार, अस्पताल में डॉक्टरों ने बस कुछ दवाएं दीं और उन्हें घर भेज दिया।

परिजनों के अनुसार, अगले दिन उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में एक एम्बुलेंस के लिए फोन किया। अस्पताल की ओर से एंबुलेंस देने मना कर दिया गया। ऐसी स्थिति में बिना कोई विकल्प सूझे स्कूटी के जरिए मरीज को महाराजा यशवंतराव अस्पताल ले जाया गया और सीधा ओपीडी में पहुंचा, जहां मरीज पंडुराव चांदवे को मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि परिजनों के आरोपों का इंदौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिया ने खंडन किया।

दूसरी घटना खंडवा जिले के खड़कपुरा इलाके में सामने आई, जहां 65 वर्षीय शेख हामिद को भी एम्बुलेंस देने से मना कर दिया गया। वह पहले से ही शुगर और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में एक स्कूटी से ले जाया गया, लेकिन चिकित्सा सहायता मिलने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। खड़कपुरा क्षेत्र में अबतक 14 COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं और इस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

आपको बता दें, मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 757 पर पहुंच गई है। मंगलवार को प्रदेश में दो इन्दौर और एक मरीज की भोपाल में मौत हुई है। इसके बाद इस महामारी से प्रदेश में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से इंदौर में 37, उज्जैन में छह, भोपाल में पांच, खरगोन में तीन और छिंदवाड़ा एवं देवास में एक-एक शामिल हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है