लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री निवास पर तैनात सिपाही ने सर्विस पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: June 30, 2021 19:33 IST

Open in App

भोपाल, 30 जून मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरकारी निवास पर तैनात 31 वर्षीय एक सिपाही ने मंगलवार को अपने घर में अपनी सर्विस पिस्तौल से कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उसके बंद कमरे में मिला।

मंगलवारा थाने के प्रभारी संदीप पवार ने ‘भाषा’ को बताया कि मुख्यमंत्री निवास पर तैनात सिपाही अजयपाल सिंह सेंगर ने शहर के मंगलवारा इलाके के पटेल नगर में अपने मकान के कमरे अपनी सर्विस पिस्तौल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि सेंगर मध्यप्रदेश के विशेष सशत्र बल की 10वीं बटालियन का सिपाही था और वर्तमान में वह मुख्यमंत्री निवास पर सुरक्षा में तैनात था। उन्होंने बताया कि वह मकान में किराए पर रहता था और घटना के वक्त वह घर में अकेला था। उसकी पत्नी और बच्ची विदिशा जिले के शमशाबाद में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गये थे।

पवार ने बताया कि सेंगर जब आज सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा, तो छानबीन के दौरान पड़ोसियों को सुबह करीब नौ बजे उसका मिला। उन्होंने बताया कि कमरा अंदर से बंद था।

पवार ने बताया कि पुलिस ने मौके से पिस्तौल और एक खोखा बरामद किया है। उन्होंने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पवार ने बताया कि उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी