लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट पर टिकी सबकी नजरें, सांसद बने जी.एस.डामोर छोड़ेंगे विधायकी

By राजेंद्र पाराशर | Updated: June 4, 2019 20:22 IST

भाजपा नेताओं द्वारा कई बार संख्याबल के आधार पर कांग्रेस सरकार को गिराने की बात कही जाती रही, मगर अब रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र हाल ही में सांसद बने जी.एस.डामोर ने यह तय किया है कि वे विधायक पद से इस्तीफा देंगे.

Open in App
ठळक मुद्देडामोर के विधायक पद से इस्तीफा देने से झाबुआ में उपचुनाव की स्थिति निर्मित हो जाएगी.वर्तमान में कांग्रेस के 114 विधायकों के अलावा कांग्रेस को बसपा के 2, सपा के 1 और 4 निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिला हुआ है.

मध्यप्रदेश में रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट से सांसद चुने गए जी.एस. डामोर विधायक पद से इस्तीफा देंगे. भाजपा ने आज यह फैसला ले लिया है. भाजपा के इस फैसले की पुष्टि खुद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने की है. डामोर के विधायक पद से इस्तीफे देने की खबर कांग्रेस के लिए राहत भरी है. कांग्रेस अब मजबूत स्थिति में आ जाएगी, वहीं झाबुआ में उपचुनाव होना निश्चित हो गया है.

भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार को दी जा रही लगातार चुनौती के बाद आज डामोर के इस फैसले ने कांग्रेस को राहत दी है. भाजपा नेताओं द्वारा कई बार संख्याबल के आधार पर कांग्रेस सरकार को गिराने की बात कही जाती रही, मगर अब रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र हाल ही में सांसद बने जी.एस.डामोर ने यह तय किया है कि वे विधायक पद से इस्तीफा देंगे.

सूत्रों के मुताबिक डामोर दिल्ली गए हुए थे. वहां पार्टी आलाकमान से बात करने के बाद यह फैसला लिया गया है. नियम के मुताबिक किसी दूसरे पद पर चुने जाने के 14 दिन के भीतर डामोर को किसी एक पद से इस्तीफा देने था. डामोर द्वारा इस्तीफा देने के फैसले की आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने पुष्टि की है. राकेश सिंह ने कहा डामोर विधायक पद से इस्तीफा देंगे, यह फैसला संगठन ने लिया है. डामोर के इस्तीफा दिए जाने की स्थिति में भाजपा का एक विधायक कम हो जाएगा.

डामोर के विधायक पद से इस्तीफा देने से झाबुआ में उपचुनाव की स्थिति निर्मित हो जाएगी. इस स्थिति में जरुरी नहीं की भाजपा को ही यहां पर जीत मिले. अगर भाजपा यहां उपचुनाव हारती है तो उसका एक विधायक कम हो जाएगा और उसकी संख्या घटकर 109 के स्थान पर 108 हो जाएगी. वहीं कांग्रेस के विधायकों की संख्या 114 से बढ़कर 115 हो जाएगी. इस स्थिति में कांग्रेस मजबूत होगी. उसे बहुमत के 116 के आंकड़े को पाने के लिए केवल 1 विधायक की आवश्यकता होगी. वैसे कांग्रेस के लिए छह माह तक जब तक उपचुनाव नहीं होता है तब तक कोई चुनौती नहीं है. वर्तमान में कांग्रेस के 114 विधायकों के अलावा कांग्रेस को बसपा के 2, सपा के 1 और 4 निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिला हुआ है. 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल