मध्यप्रदेश : नए कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली

By भाषा | Updated: January 6, 2021 18:44 IST2021-01-06T18:44:19+5:302021-01-06T18:44:19+5:30

Madhya Pradesh: Congress leaders take out tractor rally to protest against new agricultural laws | मध्यप्रदेश : नए कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली

मध्यप्रदेश : नए कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली

सीहोर (मप्र), छह जनवरी केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी के नसरुल्लागंज में ट्रैक्टर रैली निकाली।

ट्रैक्टर रैली में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और कई विधायकों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

ये नेता ट्रैक्टरों पर सवार होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सीहोर जिले के नसरुल्लागंज पहुंचे। उनकी मांग थी कि केंद्र नए कृषि कानूनों को तुरंत वापस ले।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने कहा कि केंद्र के नए कृषि कानून किसानों के हित में नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ये कानून किसानों के लिए घातक साबित होंगे। केन्द्र सरकार इन कानूनों को तुरंत वापस ले।’’

यादव ने कहा, ‘‘जब तक सरकार इन कानूनों को वापस नहीं ले लेती, तब तक कांग्रेस किसानों के समर्थन में आंदोलन जारी रखेगी।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चौहान के दबाव में सीहोर जिला प्रशासन ने इस रैली में भाग लेने आ रहे कई ट्रैक्टरों को रोक दिया।

वहीं, मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेता नये कृषि कानूनों पर झूठ बोलकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Madhya Pradesh: Congress leaders take out tractor rally to protest against new agricultural laws

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे