लाइव न्यूज़ :

MP: कांग्रेस नेता का बयान, पार्टी में फूट है एक दुर्भाग्य, वर्चस्व की लड़ाई से खराब हो रही छवि

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 27, 2020 19:25 IST

Madhya Pradesh: कांग्रेस नेता अजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कहा है कि यह सिर्फ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया और मुख्यमंत्री कमलनाथ बता सकते हैं कि नियुक्ति में देर क्यों हो रही है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने अनुशासनहीनता की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण है. उनका मानना है कि यह वर्चस्व की लड़ाई है और इसके चलते पार्टी की छवि भी खराब हो रही है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने अनुशासनहीनता की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण है और मेरा मानना है कि यह वर्चस्व की लड़ाई है और इसके चलते पार्टी की छवि भी खराब हो रही है. कांग्रेस नेता अजय सिंह ने सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जो फूट नजर आ रही है, यह कांग्रेस का दुर्भाग्य है. वर्चसव की लड़ाई ही इस फूट का कारण है, जिसके चलते कांग्रेस की छवि खराब हो रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों की लड़ाई सिर्फ वर्चस्व को बनाए रखने के लिए हो रही है. आकाओं को नजदीक दिखाने की होड़ में इस तरह के परिणाम सामने आ रहे हैं.

कांग्रेस नेता अजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कहा है कि यह सिर्फ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया और मुख्यमंत्री कमलनाथ बता सकते हैं कि नियुक्ति में देर क्यों हो रही है. उन्होंने कहा कि जितने लोग हैं, वो खुद बनने के लिए लाइन में लगे हैं और बनाने वाले सिर्फ दो लोग हैं. यह आपस में सूची बना लें तो कोई बात हो. वहीं निगम मंडलों में नियुक्ति पर कहा कि मंडल और निगम में हो रही नियुक्ति की देर का जवाब मुख्यमंत्री कमलनाथ ही दे सकते है, क्योंकि इन पदों के लिए लाइन लंबी है.

यहां उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में आए दिन कांग्रेस नेताओं की अनुशासनहीनता के मामले सामने आ रहे हैं. रविवार को ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर में कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर हाथापाई हो गई थी. 

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, इसके पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोपाल प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की थी. यहां तक की प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का द्वार ही तोड़ दिया था.इसके अलावा कई अवसरों पर कांग्रेस नेताओं के बीच अनुशासनहीनता और गुटबाजी साफ नजर आई है.

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह