लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : कांग्रेस ने खाद की कमी और कालाबाजारी का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: October 12, 2021 00:11 IST

Open in App

भोपाल, 11 अक्टूबर मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का एक कथित वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार पर निशाना साधते हुए खाद की कमी और उसके कालाबाजारी का आरोप लगाया है।

हालांकि प्रशासन ने मुरैना जिले में ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ किसान खाद की बोरी लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि हंगामे के बीच पुलिस उनके पीछे दौड़ रही है।

मुरैना जिले के सबलगढ़ के एसडीएम यू. के. पांडे ने फोन पर कहा कि कुछ अज्ञात लोग खाद खरीदने आए थे और बोरियां लेकर जा रहे थे लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और वे खाद की बोरियां छोड़कर भाग गए। उन्होंने बताया कि सोमवार को 1,600 किसानों को खाद का वितरण किया गया।

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में खाद की भारी किल्लत है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश में रबी फसल की बुवाई शुरु हो चुकी है लेकिन खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। डीएपी की भारी कमी बनी हुई है। जमकर कालाबाजारी हो रही है। किसान खाद के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगे हुए हैं। खुद केंद्रीय कृषि मंत्री के क्षेत्र में बुरी स्थिति है। खाद की कमी के कारण खाद की लूट हो रही है।’’

कमलनाथ ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि किसान दोहरे संकट से परेशान हैं। एक तरफ तो बिजली का संकट और दूसरी तरफ खाद का संकट है। वहीं शिवराज सरकार इन सब मामलों से बेखबर होकर चुनाव में लगी है।

उधर प्रदेश भाजपा सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos