लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: SC/ST एक्ट विरोध में एकजुट हुआ सवर्ण समाज, सरकार हुई चिंतित

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 4, 2018 20:33 IST

मध्यप्रदेश में विशेषकर ग्वालियर-चंबल अंचल में एससी-एसी एक्ट में संशोधन का जिस तरह से विरोध हो रहा है, उससे सरकार चिंता में आ गई है। सरकार ने सभी जिलों से फीडबैक लेना शुरु कर दिया है। 

Open in App

भोपाल, 4 सितंबर: एससी-एसटी एक्ट में संशोधन का विरोध कर रहे सवर्ण समाज और संगठनों की अगुवाई में 6 सितंबर के बंद ने सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है। सरकार ने इसे लेकर सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सांसदों, मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त करने को कहा गया है।

मध्यप्रदेश में विशेषकर ग्वालियर-चंबल अंचल में एससी-एसी एक्ट में संशोधन का जिस तरह से विरोध हो रहा है, उससे सरकार चिंता में आ गई है। सरकार ने सभी जिलों से फीडबैक लेना शुरु कर दिया है। 

विरोध कर रहे सवर्ण समाज और कुछ संगठनों ने आज ग्वालियर में रैली निकाली और 6 सितंबर को बंद का आह्वान किया है। इस आह्वान के बाद पुलिस मुख्यालय भोपाल से सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हर तरह की स्थिति से निपटने के निर्देश दिए हैं, साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने को कहा गया है। 

सपाक्स समाज का कहना ह ैकि इस बंद में सामान्य वर्ग के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समाज का भी उन्हें समर्थन प्राप्त है। वहीं सपाक्स संस्था और सवर्ण समाज के संगठनों के साथ जिलों में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार बैठकें कर आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी ले रहे हैं। 

दो अप्रैल को हिंसक भारत बंद की घटना के बाद सरकार इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ खुलकर सामने आ चुकी सवर्ण समाज की नाराजगी ने सरकार के होश उड़ा दिए हैं।

शिवपुरी में धारा 144 लगाईसवर्णों के आंदोलन को देखते हुए शिवपुरी जिले में 6 सितंबर तक के लिए धारा 144 लगा दी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट्स पर रोक लगा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा लाए गए एससी-एसटी एक्ट को लेकर ग्वालियर-चंबल संभाग में विरोध तेज हो रहा है।

(यह न्यूज़ हमारे रिपोर्टर राजेंद्र पराशर की है )

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया