लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के कॉलेज में अब होगी हिंदू धर्म की पढ़ाई, इसी सत्र से नया पाठ्यक्रम होगा लागू

By विनीत कुमार | Updated: September 13, 2021 15:15 IST

मध्य प्रदेश के कॉलेजों में अब हिंदू धर्म की पढ़ाई कराई जाएगी। छात्रों को वेद, उपनिषद और पुराणों की भी शिक्षा दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के कॉलेजों में कॉलेजों में अब छात्र भगवान राम, हनुमान और तुलसीदास की जीवनी पढ़ सकेंगे।बीए के प्रथम वर्ष में वैकल्पिक विषय दर्शनशास्त्र में नया पाठ्यक्रम जोड़ा गया है।उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के अनुसार इसी सत्र से नई शिक्षा नीति के तहत नया पाठ्यक्रम लागू होगा।

भोपल: मध्य प्रदेश के कॉलेज में अब हिंदू धर्म की पढ़ाई कराई जाएगी। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में अब छात्र भगवान राम, हनुमान और तुलसीदास की जीवनी पढ़ सकेंगे। साथ ही वेद, उपनिषद और पुराणों की भी शिक्षा दी जाएगी।

मोहन यादव ने बताया कि कॉलेजों में बीए के प्रथम वर्ष में दर्शनशास्त्र में नया पाठ्यक्रम जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि बीए के छात्रों को वैकल्पिक विषय के तौर पर दर्शनशास्त्र पढाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी सत्र से नई शिक्षा नीति के तहत नया पाठ्यक्रम लागू होगा।

मोहन यादव ने कहा कि भविष्य में बुरी शक्तियां धर्म को नुकसान ना पहुंचा पाए इसलिए नैतिक और धार्मिक शिक्षा देना जरूरी है। मिली जानकारी के अनुसार नए पाठ्यक्रम संबंधी आदेश शिक्षा विभाग की ओर से जारी कर दिए गए हैं।

नए पाठ्यक्रम में छात्रों को महाभारत, रामचरितमानस, योग और ध्यान के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। रामचरितमानस के तहत अध्यायों में ‘भारतीय संस्कृति के मूल स्रोतों में आध्यात्मिकता और धर्म’ जैसे विषय शामिल होंगे। वहीं, ‘वेदों, उपनिषदों और पुराणों में चार युग’, ‘रामायण और श्री रामचरितमानस के बीच अंतर’ और ‘दिव्य अस्तित्व का अवतार’ को पढ़ाया जाएगा। 

इस बीच कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने भाजपा को पाठ्यक्रम में अपनी विचारधार थोपने के लिए आड़े हाथों लिया है। एक अखबार से बात करते हुए कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि महाभारत, गीता और रामचरितमानस से कोई समस्या नहीं है, लेकिन छात्रों के बीच सांप्रदायिक सद्भाव विकसित करने के लिए उन्हें बाइबिल, कुरान और गुरु ग्रंथ साहिब भी पढाया जाना चाहिए।

टॅग्स :Madhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos