बड़े नादान है वो कांग्रेसी?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा-विपक्ष में हो तो सरकार की कमजोरी बताओ?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2026 20:14 IST2026-02-16T20:14:28+5:302026-02-16T20:14:57+5:30

हमारा लक्ष्य प्रदेश में नया निवेश लाना और नई तकनीक के साथ युवाओं के लिए रोज़गार के ज़्यादा से ज़्यादा अवसर का सृजन करना है।

madhya pradesh cm mohan yadav says Are those Congressmen foolish targeted opposition If you opposition, point out weaknesses government | बड़े नादान है वो कांग्रेसी?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा-विपक्ष में हो तो सरकार की कमजोरी बताओ?

photo-lokmat

Highlightsनाच न जाने आंगन तेडा,जनता जनता कांग्रेस की बात नहीं मान रही है।देश भक्तों और क्रांतिकारियों ने शहीदों ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी।

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि बड़े नादान है वो कांग्रेसी।कांग्रेसी समझने में गलती करते हैं। कांग्रेस इसी कारण से अपनी विश्वसनीयता खो रही है। बजट का अभिभाषण सरकार का आईना होता है। आगे जाकर के पूरे सदन में इस पर चर्चा होती है। चर्चा में भाग ले अच्छी बात है तो सरकार की प्रशंसा करे। विपक्ष में हो तो सरकार की कमजोरी बताओ। मर्यादा के पार जाकर के राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध करते है तो अच्छी बात नहीं है। नाच न जाने आंगन तेडा,जनता जनता कांग्रेस की बात नहीं मान रही है।

कल से सकारात्मक रूप से सदन में इस पर चर्चा होगी। सरकार सभी बातों का जवाब देने के लिए तैयार है। वंदे मातरम पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है। वंदे मातरम का आनंद प्रधानमंत्री की भावना के अनुसार भारत सरकार ने निर्देश जारी किए। सत्र के शुरुआत हुई। हमारा लक्ष्य प्रदेश में नया निवेश लाना और नई तकनीक के साथ युवाओं के लिए रोज़गार के ज़्यादा से ज़्यादा अवसर का सृजन करना है।

वो वंदे मातरम आजादी के पहले कई सारे देश भक्तों और क्रांतिकारियों ने शहीदों ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। कांग्रेस ने भी वंदे मातरम को काटने और बांटने का काम किया। मध्यप्रदेश सरकार और विद्युत वितरण कंपनियों की जनहितैषी पहल 'समाधान योजना 2025-26' ने लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है।

आज विधानसभा में बजट सत्र के प्रारम्भ होने के अवसर पर अभिभाषण देने के लिए पधारे माननीय राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल जी की अगवानी की और स्वागत किया। साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ, 'संकल्प से सिद्धि' का श्रेष्ठ उदाहरण है... आज भोपाल स्थित पंजीयन भवन में 'साइबर पंजीयन कार्यालय' का शुभारंभ किया। नई व्यवस्था के अंतर्गत 75 से अधिक सेवाओं को शामिल किया गया है।

लोन, मुख्त्यारनामा, माइनिंग लीज, हलफनामा और महिला सह-स्वामित्व अंतरण जैसे कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों का पंजीयन अब पूरी तरह पेपरलेस तरीके से होगा। यह प्रसन्नता का विषय है कि संपदा 2.0 के नवाचार को वर्ष 2025 का राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस स्वर्ण पुरस्कार मिला है। अब तक 14 लाख 95 हजार से अधिक दस्तावेजों का पंजीयन हो चुका है।

Web Title: madhya pradesh cm mohan yadav says Are those Congressmen foolish targeted opposition If you opposition, point out weaknesses government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे