लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की

By भाषा | Updated: September 23, 2021 00:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी तथा आर के सिंह से मुलाकात की।

चौहान ने कई ट्वीट कर बताया कि उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों के बारे में नड्डा को जानकारी दी। इसके अनुसार उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को यह भी बताया कि दिसंबर तक मध्य प्रदेश में कोविड रोधी सौ प्रतिशत टीकाकरण हो जाएगा।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से मुलाकात करने के बाद चौहान ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने बिजली संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। बाद में चौहान ने गडकरी से उनके आवास पर मुलाकात की और सड़क तथा राजमार्ग से जुड़े मुद्दों पर विमर्श किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र