मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की

By भाषा | Updated: September 23, 2021 00:42 IST2021-09-23T00:42:11+5:302021-09-23T00:42:11+5:30

Madhya Pradesh CM meets BJP President and Union Ministers in Delhi | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की

नयी दिल्ली, 22 सितंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी तथा आर के सिंह से मुलाकात की।

चौहान ने कई ट्वीट कर बताया कि उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों के बारे में नड्डा को जानकारी दी। इसके अनुसार उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को यह भी बताया कि दिसंबर तक मध्य प्रदेश में कोविड रोधी सौ प्रतिशत टीकाकरण हो जाएगा।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से मुलाकात करने के बाद चौहान ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने बिजली संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। बाद में चौहान ने गडकरी से उनके आवास पर मुलाकात की और सड़क तथा राजमार्ग से जुड़े मुद्दों पर विमर्श किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Madhya Pradesh CM meets BJP President and Union Ministers in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे