लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: सीएम कमलनाथ ने कहा- क्या भाजपा ने हिन्दू धर्म की एजेंसी ले रखी है?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 31, 2020 07:50 IST

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह बात आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कही. राजधानी में मिंटो हाल पर आयोजित हनुमान चालीसा पाठ के शुभारंभ अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब धर्मप्रेमी है, पता नहीं भाजपा के लोगों के पेट में दर्द क्यों होता है. मंदिर जाते हैं, धार्मिक आस्था के प्रति कुछ कहते हैं, उनके पेट में दर्द होता है. क्या उन्होंने हिन्दू धर्म की एजेंसी ले रखी है.

Open in App

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि हम मंदिर जाते हैं, धार्मिक आस्था के प्रति कुछ कहते हैं तो उनके (भाजपा नेताओं) पेट में दर्द होता है. उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा ने हिन्दू धर्म की एजेंसी ले रखी है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हिन्दू धर्म का राजनीतिक उपयोग करती है.

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह बात आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कही. राजधानी में मिंटो हाल पर आयोजित हनुमान चालीसा पाठ के शुभारंभ अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब धर्मप्रेमी है, पता नहीं भाजपा के लोगों के पेट में दर्द क्यों होता है. मंदिर जाते हैं, धार्मिक आस्था के प्रति कुछ कहते हैं, उनके पेट में दर्द होता है. क्या उन्होंने हिन्दू धर्म की एजेंसी ले रखी है.

उन्होंने कहा कि भाजपा हिन्दू धर्म का राजनीतिक उपयोग करना चाहती है. हम रानजीति और धर्म को एक साथ नहीं जोड़ते. उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा दिए बयान को लेकर कहा कि मैं राकेश सिंह के बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते, राकेश सिंह का मुंह पहले चलता है दिमाग बाद में.

दरअसल महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर आज मिंटो हाल में प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया. इस अवसर पर स्वयं मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा अन्य कांग्रेस नेता भी उपस्थित रहे. जिसे लेकर राकेश सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसा था. वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह हनुमान चालीसा को भ्रमित करने वाला कहा हैं तो उन्हें धिक्कार है.

यह कहा था राकेश सिंह ने

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा था कि कांग्रेस को यह भ्रम है, उसे लगता है कि देश की बहुसंख्यक आबादी को वो हनुमान चालीसा या इस तरह के पाठ से खुश कर लेंगे तो वह गफलत में है. ये सिर्फ जनता को भ्रमित करने वाला आयोजन है. ऐसा कोई भी कर्मकांड करने की देश में सभी को आजादी है, वो भी ये कर रहे हैं. इसकी उनका स्वतंत्रता है, लेकिन इससे देश का एक बड़ा वर्ग भ्रमित होने वाला नहीं है.

सीएए कानून लाने की क्यों पड़ी जरुरत?

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के प्रदेश दौरे के दौरान भोपाल आने को लेकर कहा कि वह भोपाल आने के लिए स्वतंत्र हैं, वे यहां रहें, सही दिशा, देश और प्रदेश को दें. देश में सीएए को लेकर भाजपा और संघ पर मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि आखिर देश में सीएए कानून लाने की आवश्यकता क्यों पड़ गई? कोई युद्ध हो रहा है. कोई रिफ्यूजी आ रहे हैं? मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के अहम मुद्दे बेरोजगारी, कमजोर अर्थव्यवस्था से सरकार ध्यान भटका रही है. जनता का ध्यान डायवर्ट करने के लिए ऐसा कानून लाया गया है. अब इस कानून के खिलाफ देश में बगावत हो रही है, तो इनके नेता जगह-जगह घूम कर समझाने में लगे हैं.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों