लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में सियासी बवाल के बीच सीएम कमलनाथ ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, कहा- मैं उनके मार्गदर्शन का पालन करूंगा

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 9, 2020 15:12 IST

सीएम कमलनाथ ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कहा, 'मैंने कांग्रेस की अंतरिक अध्यक्ष से वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में चर्चा की, उनके मार्गदर्शन का मैं पालन करूंगा।'

Open in App

मध्य प्रदेश में सियासी तूफान के बीच सोमवार (09 मार्च) को प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। उन्होंने प्रदेश में राजनीतिक उठा-पटक को लेकर चर्चा की। बता दें, मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार को कथित रूप से अस्थिर करने के आरोप प्रत्यारोप के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक खुले पत्र में भगवान हनुमान से प्रार्थना की थी कि वह बीजेपी नेताओं को गरिमा और चरित्र प्रदान करें। 

मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा कि सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि करीब 20 मिनट तक चली सोनिया और कमलनाथ की मुलाकात के दौरान राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के संदर्भ में मुख्य रूप से चर्चा हुई। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अंबिका सोनी ने भी सोनिया से मुलाकात की। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सीएम कमलनाथ ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कहा, 'मैंने कांग्रेस की अंतरिक अध्यक्ष से वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में चर्चा की, उनके मार्गदर्शन का मैं पालन करूंगा।' विधायकों के सवाल पर कमलनाथ ने कहा है कि सब वापस आकर कहते हैं हम तीर्थ यात्रा में गए थे। 

बता दें, मध्यप्रदेश के लापता हुए चार विधायकों में से एक निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा प्रदेश की कांग्रेस सरकार का समर्थन करते हुए शनिवार को भोपाल वापस लौट आए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपना अपहरण होने की अटकलों से भी इंकार किया था। कांग्रेस के तीन विधायक अब भी लापता बताए जा रहे हैं। 

टॅग्स :कमलनाथकांग्रेससोनिया गाँधीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह