लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: योग के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे सीएम कमलनाथ, शिवराज ने बताया संकीर्ण मानसिकता वाला

By राजेंद्र पाराशर | Updated: June 21, 2019 20:55 IST

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ ने संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है. शिवराज ने कहा कि कमलनाथ योग को हिंदुत्व या संकीर्ण न मानें. इसके माध्यम से वह प्रदेश के बच्चों और राज्य की जनता को स्वस्थ रहने की प्रेरणा दे सकते थे.

Open in App

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ के हिस्सा न लेने पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन पर तंज कसा. बाद में कमलनाथ ने अपने निवास पर योग करते हुए फोटो मीडिया में जारी किया.

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ ने संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है. शिवराज ने कहा कि कमलनाथ योग को हिंदुत्व या संकीर्ण न मानें. इसके माध्यम से वह प्रदेश के बच्चों और राज्य की जनता को स्वस्थ रहने की प्रेरणा दे सकते थे. प्रदेश के मुखिया का काम केवल शासन-प्रशासन का संचालन करना नहीं, दिशा देना भी है. उन्होंने योग नहीं करके संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया.

राज्यपाल ने कहा योग करने का अपना-अपना तरीका

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि योग करने का सबका अपना-अपना तरीका है. मुख्यमंत्री योग करें ना करें, जनता तो कर रही है. जनता योग से जुड़ रही है और जब जनता जुड़ती है तो सबको जुड़ना पड़ता है. राज्यपाल ने अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों का भी उदाहरण दिया था. उन्होंने कहा था, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फणनवीस, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबने योग किया. मैंने भी गुजरात की मुख्यमंत्री रहते हमेशा योग किया. उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में सबके सामने योग करते नजर आते हैं.

कमलनाथ ने घर में किया योग, जारी की तस्वीर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री कमलनाथ के शासकीय कार्यक्रम में नहीं जाने को लेकर जब विवाद उठा और भाजपा ने इसे लेकर बयानबाजी तेज कर दी। इस पर मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री का योग करते हुए एक फोटो जारी किया गया. मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री कमलनाथ की तस्वीर जारी हुई जिसमें वो योगासन में बैठे दिखाए दे रहे हैं.

बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने सरकारी घर मुख्यमंत्री निवास में ही योग किया. मुख्यमंत्री कमलनाथ कार्यक्रम में भले ही नहीं पहुंचे, मगर उन्होंने ट्वीट के जरिए लोगों को योग करने की सलाह जरूर दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को शुभाकामनाएं. योग करें-स्वस्थ रहें. योग प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल करें.

टॅग्स :योगमध्य प्रदेशकमलनाथशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल