मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रख्यात गांधीवादी सुब्बाराव के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: October 27, 2021 21:36 IST2021-10-27T21:36:55+5:302021-10-27T21:36:55+5:30

Madhya Pradesh CM condoles the death of eminent Gandhian Subbarao | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रख्यात गांधीवादी सुब्बाराव के निधन पर शोक व्यक्त किया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रख्यात गांधीवादी सुब्बाराव के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल, 27 अक्टूबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित वयोवृद्ध प्रख्यात गांधीवादी चिंतक एवं विचारक डॉ. एस. एन. सुब्बाराव के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त किया।

चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘सुब्बाराव का देहांत अपूरणीय क्षति है।’’

उन्होंने कहा कि सुब्बाराव ने अपना पूरा जीवन समाज-सेवा को समर्पित कर दिया था। उन्होंने चम्बल घाटी को डकैतों के आतंक से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सुब्बाराव का 26 अक्टूबर को देर रात जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में निधन हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Madhya Pradesh CM condoles the death of eminent Gandhian Subbarao

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे