मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने नायक जितेंद्र कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 22:57 IST2021-12-08T22:57:49+5:302021-12-08T22:57:49+5:30

Madhya Pradesh CM Chouhan condoles the martyrdom of hero Jitendra Kumar | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने नायक जितेंद्र कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने नायक जितेंद्र कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया

भोपाल,आठ दिसंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु के कुन्नूर में मध्यप्रदेश की माटी के सपूत नायक जितेंद्र कुमार की तमिलनाडु में कुन्नूर के समीप बुधवार को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका सिंह रावत सहित 13 अन्य लोगों की मृत्यु हुई है।

अपने शोक संदेश में चौहान ने कहा, ‘‘तमिलनाडु के कुन्नूर में आज जिस हेलीकॉप्टर हादसे ने सीडीएस बिपिन रावत जी को हमसे छीन लिया, उसी में मध्यप्रदेश के सीहोर के पुत्र जितेंद्र कुमार ने कर्तव्य निर्वहन करते हुए अपने प्राण गंवा दिए।’’

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

एक अधिकारी ने यहां बताया कि नायक जितेंद्र कुमार मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के धामंदा गांव के रहने वाले थे और रावत के निजी सुरक्षा अधिकारियों में से एक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Madhya Pradesh CM Chouhan condoles the martyrdom of hero Jitendra Kumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे