लाइव न्यूज़ :

देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन न लगाने के निर्णय का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

By भाषा | Updated: April 21, 2021 00:44 IST

Open in App

भोपाल, 20 अप्रैल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस महामारी से मुकाबला करने के लिए देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन न लगाने का स्वागत किया है और इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।

चौहान ने ट्वीट किया, ‘आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने संबोधन के माध्यम से हम सभी देशवासियों के मन में मौजूदा विकट परिस्थिति में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में सारा भारत कोविड-19 के विरुद्ध एक प्रभावी लड़ाई लड़ रहा है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मोदी जी ने देश के जन-जन के हित को ध्यान में रखते हुए सम्पूर्ण लॉकडाउन न लगाने का निर्णय लिया जिसके लिए मैं उन्हें हृदय से धन्यवाद देता हूँ। जनता को उनके नेतृत्व पर अटूट विश्वास है और मैं आश्वस्त हूँ कि सभी देशवासी संयम रखेंगे जिससे लॉकडाउन की नौबत नहीं आएगी।’’

चौहान ने कहा, ‘‘मोदी के मार्गदर्शन में हमारा फोकस माइक्रो कंटेन्मेंट ज़ोन पर होगा। इससे अर्थव्यवस्था बाधित नहीं होगी और जनता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हम गरीब जनता को लाभान्वित करने और सभी को सुरक्षित रखने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण