लाइव न्यूज़ :

शपथ लेते ही एक्शन में मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्यप्रदेश में किसानों का कर्ज किया माफ

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 17, 2018 17:07 IST

मध्यप्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेता जुटे थे। जिसमें नेशनल कांफ्रेस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी चीफ शरद पवार, नवजोत सिंह सिद्धू मौजूद थे।

Open in App

मध्यप्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद का संभालते ही किसानों के कर्ज माफ करने वाली फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसकी तस्वीर भी शेयर की है। कमलनाथ ने आज( 12 दिसम्बर) को भोपाल के जम्बूरी मैदान में शपथ ग्रहण ली है।

कमलनाथ ने पदभार संभालने के बाद कहा, 'पहली फाइल जिसपर मैंने दस्‍तखत किए वह किसानों के 2 लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने की थी, जैसा कि मैंने किसानों से वादा किया था। मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने कहा, 'जब सरकारी बैंक उद्योगपतियों का 50-50 फीसदी कर्ज माफ कर देते हैं तो उन्‍हें कोई तकलीफ नहीं होती लेकिन जब किसानों की बात आती है जो उनके पेट में दर्द होने लगता है।'

भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेता जुटे थे। जिसमें नेशनल कांफ्रेस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी चीफ शरद पवार, नवजोत सिंह सिद्धू , राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।  

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्र शिवराज सिंह चौहन भी मौजूद हैं। लेकिन वहीं बसपा सुप्रीमों मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए। यहां तक की इस समारोह में ममता बनर्जी भी किसी नीजि समस्याओं की वजह से नहीं पहुंच सकी थी।

इधर एक तरफ जहां कमलनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ आम आदमी पार्टी उनके सीएम बनने का विरोध कर रहे थे। बीजेपी और आप पार्टा का कहना है कि कमलनाथ को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहिए। 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के मामले में सज्जन कुमार को सोमवार को सुनाई गई उम्रकैद की सजा को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका बताते हुए बीजेपी और आप पार्टी ने कहा है कि इस पार्टी को इसी नरसंहार के आरोपी कमलनाथ के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए और कमलनाथ को एमपी का सीएम नहीं बनाना चाहिए। 

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया