लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री कमलनाथ की उगंली का हमीदिया अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ

By भाषा | Updated: June 22, 2019 16:10 IST

गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. अरुणा कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे हमीदिया अस्पताल के न्यू ओ.पी.डी. ब्लॉक में चौथी मंजिल स्थित ऑपरेशन थियेटर पहुँचे, जहाँ आवश्यक चिकित्सकीय औपचारिकता के बाद उनका ‘ट्रिगर फिंगर’ का ऑपरेशन किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री का पुन: चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा। सामान्य होने पर शाम तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।कमलनाथ के ऑपरेशन के दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ सुबह से पूरे समय उनके साथ रहीं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की उगंली का शनिवार को यहां शासकीय हमीदिया अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ। गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. अरुणा कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे हमीदिया अस्पताल के न्यू ओ.पी.डी. ब्लॉक में चौथी मंजिल स्थित ऑपरेशन थियेटर पहुँचे, जहाँ आवश्यक चिकित्सकीय औपचारिकता के बाद उनका ‘ट्रिगर फिंगर’ का ऑपरेशन किया गया।

डॉ. अरुणा कुमार ने बताया कि हमीदिया अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजीव गौर और एनस्थीशिया विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य अग्रवाल की टीम ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की उगंली का सफल ऑपरेशन किया।

उन्होंने बताया कि दो घंटे बाद मुख्यमंत्री का पुन: चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा। सामान्य होने पर शाम तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। कमलनाथ के ऑपरेशन के दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ सुबह से पूरे समय उनके साथ रहीं। इस दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी मौजूद थे। 

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया