लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोगों को मकर संक्रांति, पोंगल, विषु और भोगाली बिहू पर्व की बधाई दी

By भाषा | Updated: January 14, 2021 15:40 IST

Open in App

भोपाल, 14 जनवारी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति, पोंगल, विषु और भोगाली बिहू के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि ये पर्व हर किसी के जीवन में सुख एवं समृद्धि के साथ नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार करें।

इस अवसर पर प्रदेश की नर्मदा एवं क्षिप्रा सहित अन्य नदियों के तटों पर लोग सुबह से ही आने लगे। हालांकि, कोविड-19 की वजह से इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में कम रही।

चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘आप सभी को मकर संक्रांति, पोंगल, विषु और भोगाली बिहू पर्व की बधाई। यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली लाये। प्रेम, सौहार्द और अपनत्व के नव पुष्प पल्लवित हों। हर चेहरे पर चिरस्थायी मुस्कान हो, यही कामना। बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’’

उज्जैन के अपर जिला मजिस्ट्रेट नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया, ‘‘मकर संक्रांति पर उज्जैन में क्षिप्रा के रामघाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। हालांकि कोविड-19 की वजह से इस बार श्रद्धालुओं की संख्या कम है।’’

उन्होंने कहा कि आज सुबह से इन घाटों पर पूर्वाह्न 11 बजे तक करीब 5,000 से 7,000 लोगों ने डुबकी लगाई होगी जो पिछले वर्ष की तुलना में 20 से 25 प्रतिशत कम है।

सूर्यवंशी ने कहा कि प्रशासन ने घाटों की साफ सफाई, सुरक्षा, तैराक दल, डॉक्टरों समेत अन्य इंतजाम किए हैं।

होशंगाबाद में नर्मदा नदी के तट पर स्थित सेठानी घाट पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं को तांता लगा रहा। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले भीड़ कम है। जबलपुर स्थित नर्मदा नदी के तटों सहित अन्य नदियों के तटों पर भी लोगों ने स्नान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है